bjp will discuss on new chief minister of bihar after nitish kumar on 10th april in delhi नीतीश के बाद कौन? बीजेपी ने CM चुनने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के बाद कौन? बीजेपी ने CM चुनने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई बैठक

संभावित नाम मांगेगा। इस दौरान कोशिश रहेगी कि नीतीश कुमार के बाद नए सीएम के लिए किसी ऐसे चेहरे को आगे किया जाए जिसपर सभी की सहमति बन सके।

Wed, 8 April 2026 12:00 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश के बाद कौन? बीजेपी ने CM चुनने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई बैठक

बिहार में राजनीतिक हचलत तेज है और लगभग सभी के जुबान पर यह सवाल है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? वैसे तो इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है लेकिन इस सवाल का जवाब जल्द मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे और मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसी दिन दिल्ली में बीजेपी के नेता बिहार के नए सीएम के नाम को लेकर महामंथन कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि इसी महामंथन में बिहार में नई सरकार के गठन की रणनीति और नीतीश कुमार के बाद उनकी कुर्सी संभालने वाले चेहरे दोनों पर ही मुहर लगा दी जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस बैठक में मौजूद रहेंगे और बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला NDA की बैठक में निकलेगा,CM पर भी बोले विजय चौधरी
ये भी पढ़ें:बिहार का डिप्टी सीएम बनने की अटकलों के बीच बोले निशांत-मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बुलाया गया है। इसके अलावा नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, भीखू भाई दलसानिया और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र भी शामिल हो सकते हैं।

कहा जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व बिहार बीजेपी कोर कमेटी से नए सीएम के लिए संभावित नाम मांगेगा। इस दौरान कोशिश रहेगी कि नीतीश कुमार के बाद नए सीएम के लिए किसी ऐसे चेहरे को आगे किया जाए जिसपर सभी की सहमति बन सके। इस महामंथन में नए सीएम के नाम के अलावा नई सरकार के शपथ ग्रहण का शेड्यूल भी तय किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे का कुदाल से कत्ल, चाचा-चाची समेत 7 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें! बिहार के 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी,पटना में कैसा मौसम

बहरहाल आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर 9 अप्रैल की दोपहर दिल्ली रवाना होंगे। शुक्रवार को शपथ लेने के बाद शनिवार 11 अप्रैल को पटना वापस आएंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। दिल्ली से लौटन के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।