BJP to target non political families youths leaders will visit villages colonies Sanjay Saraogi assigned task गांव-बस्ती जाकर गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को जोड़ेंगे भाजपा नेता, संजय सरावगी ने दिया टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गांव-बस्ती जाकर गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को जोड़ेंगे भाजपा नेता, संजय सरावगी ने दिया टास्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार के नेताओं को टास्क दिया है कि वे गांव-बस्ती में जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएं और गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को पार्टी से जोड़ें।

Sat, 4 April 2026 03:32 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गांव-बस्ती जाकर गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को जोड़ेंगे भाजपा नेता, संजय सरावगी ने दिया टास्क

भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में गैर राजनीतिक परिवार के युवाओ को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस संबंध में पार्टी नेताओं को टास्क दिया है। प्रदेश के नेता अलग-अलग जिलों में गांव-बस्ती में जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। सोमवार 6 अप्रैल से इस अभियान की शुरुआत होगी।

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को सरावगी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 46 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिया गया है कि गैर राजनीतिक लोगों को भी संगठन से जोड़ा जाए।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवगी ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भाजपा बस्ती-बस्ती जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर कार्यों की जानकारी देगी। बिहार को विकसित बनाने के लिए भाजपा संगठन के स्तर पर लगी है। हम इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे।

इस दौरान 6 अप्रैल को नेताओं का प्रवास अलग अलग जिलों में होगा। जबकि 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा। सरावगी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना नीति है और ना नीयत और नेतृत्व है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 अप्रैल को होगा बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान? मनोज तिवारी ने दिए संकेत

गांव-बस्ती अभियान ऐसे चलाएगी भाजपा

पिछले दिनों संजय सरावगी ने कहा था कि गांव बस्ती चलो अभियान में पार्टी के सभी पार्षद, पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। एक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम 50 प्रमुख गांवों में यह अभियान चलाया जाएग। इसमें बिहार एवं केंद्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभों की चर्चा की जाएगी। साथ ही, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर साल 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाती है। पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। साल-दर-साल बिहार में भाजपा का जनाधार बढ़ता गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ गठबंधन कर पहली बार भाजपा 2005 में बिहार की सत्ता में आई थी। नीतीश के राज्यसभा जाने पर आगामी दिनों में बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने जेडीयू का सीएम नहीं बनाया तो दुर्गति हो जाएगी; बोले पप्पू यादव

2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सदन में अभी भाजपा के सर्वाधिक 89 विधायक हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी खुद दरभंगा सदर से भाजपा के विधायक हैं। वहीं, पटना के बांकीपुर से विधायक रह चुके नितिन नवीन को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले महीने ही उन्होंने बिहार से राज्यसभा का चुनाव जीता था।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के आधार पर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम के नाम की पर्ची निकलेगी, इंतजार कीजिए; आनंद मोहन बोले- BJP को नुकसान होगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।