BJP prez Sanjay Saraogi meets RLM Chief Upendra Kushwaha before MLC elections Deepak Prakash seat confirmed विधान परिषद चुनाव की से पहले उपेंद्र कुशवाहा से मिले संजय सरावगी, दीपक प्रकाश की सीट पक्की?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विधान परिषद चुनाव की से पहले उपेंद्र कुशवाहा से मिले संजय सरावगी, दीपक प्रकाश की सीट पक्की?

सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवहा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार विधान परिषद चुनाव पर चर्चा हुई। कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जाना है।

Mon, 25 May 2026 10:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विधान परिषद चुनाव की से पहले उपेंद्र कुशवाहा से मिले संजय सरावगी, दीपक प्रकाश की सीट पक्की?

Sanjay Sarogi meets Uendra Kushwaha: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव की हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनके पटना स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह सांसद शिवेश कुमार भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में विधान परिषद के चुनाव के नजरिए से इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रालोमो सुप्रीमो के सुपुत्र सह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। भाजपा उनको अपने कोटे से विधान परिषद भेज सकती है। दोनों नेताओं के बीच इस मसले पर भी बातचीत हुई। नीतीश कुमार के पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को भी विधान परिषद भेजा जाना है।

अगले माह 28 जून को इसी साल 9 सीटों पर विधान पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है जबकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली एक सीट पर उपचुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है क्योंकि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि मई के अंतिम सप्ताह या जून की शुरुआत में विधान परिषद चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफवाह की राजनीति छोड़ जवाबदेही निभाएं, सम्राट के मंत्री ने तेजस्वी को दी नसीहत

आंकड़ों के अनुसार विधान परिषद की 10 सीटों में एक 9 पर एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है। एनडीए के पास 201 विधायक हैं और एक विधान परिषद के लिए 25-26 विधायकों के मत की जरूरत है। चर्चा यह भी है कि एनडीए में विधान परिषद की सीटों का बंटवारा भी फाइनल हो गया है। तीन सीटों पर बीजेपी अपने कैंडिडेट उतारेगी तो तीन पर जदयू के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। एक सीट चिराग पासवान की लोजपा आरवी के खाते में एक सीट और रालोमो को एक सीट मिलेगी। रालोमो की सीट पर दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जाएगा। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का भी विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाना मत खाइए... मोदी की अपील पर पीके ने ली चुटकी, CJP को हल्के में ना ले बीजेपी

एमएलसी चुनाव के जरिए बीजेपी और जदयू अपने दल के अंदर का समीकरण सेट करेगी। पिछले माह राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हुए जिनमें सभी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज कर लिया। राज्यसभा चुनाव में कई दावेदार थे। जिन्हें मौका नहीं मिला उन्हें विधान परिषद में सेट किया जाएगा। हालांकि, कैंडिडेट कौन होगा, इस पर किसी भी दल ने पत्ता नहीं खोला है। जदयू एक सीट पर निशांत को भेजेगी, रालोमो अपनी एक सीट पर दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाएगी। बताया जा रहा है कि लोजपा आरवी अपने भांजा सीमांत मृणाल को विधायक बना सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।