bjp national president Nitin Nabin resignation averted went to assam बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा क्यों टला, 30 मार्च है डेडलाइन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा क्यों टला, 30 मार्च है डेडलाइन

यहां आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के लिए 30 मार्च की डेडलाइन है। अगर 30 मार्च तक वो विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी राज्यसभा सदस्यता जा सकती है।

Sun, 29 March 2026 10:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा क्यों टला, 30 मार्च है डेडलाइन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन फिलहाल विधायक पद से इस्तीफा नहीं दे पाएंगे। पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि राज्यसभा के लिए चुने जा चुके नितिन नवीन रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि नितिन नवीन असम के लिए रवाना हो गए हैं। जिसके बाद आज वो विधायक पद से इस्तीफा नहीं दे सकेंगे। यहां आपको बता दें कि नितिन नवीन के इस्तीफा देने के लिए 30 मार्च की डेडलाइन है। यानी उनके इस्तीफे के लिए 30 मार्च तक की तारीख निर्धारित की गई है।

नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत की है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि दिल्ली में कुछ कार्यक्रम था, जिसके लिए मैं गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे इस्तीफे की जानकारी दी तो मैं आ गया। लेकिन किसी इमरजेंसी के कारण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असम रवाना हो गए। अब जल्द ही जो तारीख निर्धारित होगी, उसमें इस्तीफा होगा।’ जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन के असम जाने का कार्यक्रम पहले से तय था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब लदी कार ने युवक को रौंदा, गुस्साए लोग सड़क पर फोड़ने लगे बोतलें

प्रेम कुमार ने कहा, ‘मुझे जो जानकारी प्राप्त हुई थी। मैं दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने गया था। अपने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी से जानकारी मिली थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस्तीफा होना है। मैं रात में वापस आ गया था। लेकिन फिर वो किसी आवश्यक कार्य से दिल्ली चले गए हैं। अब जो भी तिथि निर्धारित होगी उस तारीख पर उनका इस्तीफा होगा। मेरी जानकारी में वक्त अभी है। मेरी जानकारी में 30 तारीख लास्ट डेट है। वर्चुअल इस्तीफे का अभी कोई प्रावधान नहीं है।’

यहां बता दें कि कुछ समय पहले ही नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वो राज्यसभा के लिए चुन लिए गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी नितिन नवीन ने पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस विधानसभा से वो 5 बार विधायक रहे हैं। संवैधानिक नियमों के तहत नितिन नवीन को अब किसी एक पद से इस्तीफा देना होगा।

नीतीश कुमार भी देंगे इस्तीफा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपने पद (विधान पार्षद) से इस्तीफा देना होगा। नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। जिसके बाद नियमों के मुताबिक, उन्हें भी विधान पार्षद के पद से इस्तीफा देना होगा। अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ही नेता 30 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा इसपर भी सबकी नजर रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेहूं-मक्का खेत में गिरा, 35 फीसदी टिकोले झड़ गए; बिहार में आंधी-पानी से आफत
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन रजिस्ट्री होगी महंगी, सर्किल रेट में चार गुना इजाफा

बहरहाल नितिन नवीन के बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव भी हो सकते हैं। यह उपचुनाव भी काफी दिलचस्प रह सकता है। नितिन नवीन बिहार सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी पहले संभाल चुके हैं। अब राज्यसभा में जाने के बाद वो राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।