stone pelting on vande bharat train emergency window broken bhagalpur bihar बिहार में वंदे भारत ट्रेन पत्थरबाजों के निशाने पर , इमरजेंसी विंडो का शीशा टूटा; 2 महीने में पांचवी बार पथराव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में वंदे भारत ट्रेन पत्थरबाजों के निशाने पर , इमरजेंसी विंडो का शीशा टूटा; 2 महीने में पांचवी बार पथराव

वंदे भारत ट्रेन बाराहाट मंदारहिल के समीप पंजवारा क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने ताबड़तोड पत्थरबाजी कर दी। एक पत्थर इमरजेंसी विंडो पर लगने के बाद शीशा पूरी तरह के टूट गया। दो शीशे में पत्थर मार कर पूरी तरह से तोड़ दिया गया।

Tue, 2 Sep 2025 07:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share
बिहार में वंदे भारत ट्रेन पत्थरबाजों के निशाने पर , इमरजेंसी विंडो का शीशा टूटा; 2 महीने में पांचवी बार पथराव

वंदे भारत ट्रेन को असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार को जमालपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन के सी-4 कोच पर भागलपुर में असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे यात्रियों के बीच दहशत व्याप्त हो गया। दरअसल, ट्रेन के शाम 5:15 में बाराहाट मंदारहिल के समीप पंजवारा क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने ताबड़तोड पत्थरबाजी कर दी। एक पत्थर इमरजेंसी विंडो पर लगने के बाद शीशा पूरी तरह के टूट गया। दो शीशे में पत्थर मार कर पूरी तरह से तोड़ दिया गया। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। हाल के दिनों में रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ की टीम लगातार लोगों के बीच ट्रेन में पत्थरबाजी नहीं करने की अपील कर रहे हैं। बावजूद घटनाएं हो रही हैं।

आरपीएफ मालदा एएससी असीम कुमार कुल्लू ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच करायी जा रही है। इस मामले में कई सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा किया गया है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के थाने में ही हुआ गैर कानूनी काम, HC ने पुलिसवालों पर लगाया जुर्माना

दो माह में पांचवीं बार हुई पत्थरबाजी की घटना

वंदे भारत ट्रेन को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाए जाने का यह मामला नया नहीं है। महज 60 दिनों के अंदर पांचवीं बार असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना को अंजाम दिया है। हर बार घटना के बाद मामले की जांच-पड़ताल की बात कह इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार दो वरना तलाक दे दूंगा, भाभी से देवर की हत्या पति ने कराई;मर्डर केस का खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।