bihar police inspector arrested after girl alleged sexual harassment in hajipur लव, सेक्स और धोखा; बिहार पुलिस के दारोगा पर लड़की के संगीन इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लव, सेक्स और धोखा; बिहार पुलिस के दारोगा पर लड़की के संगीन इल्जाम

  • पीड़ित लड़की को सूचना मिली कि उसे धोखा देकर आरोपित दारोगा किसी अन्य लड़की के साथ मार्च में शादी करने वाला है। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Sun, 23 Feb 2025 06:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
लव, सेक्स और धोखा; बिहार पुलिस के दारोगा पर लड़की के संगीन इल्जाम

बिहार में वर्दी पर संगीन इल्जाम लगे हैं। लव, सेक्स और धोखा देने का आरोप लगने के बाद अब बिहार पुलिस का यह जवान अब गिरफ्तार हो चुका है। दरअसल एक युवती के यौन उत्पीड़न के आरोप में वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाने में तैनात एक दारोगा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दारोगा जमुई जिला का निवासी बताया जा रहा है। दारोगा पर आरोप है कि उसने बेगूसराय की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया था।

पीड़ित लड़की को सूचना मिली कि उसे धोखा देकर आरोपित दारोगा किसी अन्य लड़की के साथ मार्च में शादी करने वाला है। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिक के आधार पर पुलिस ने बिदुपुर थाने में तैनात दारोगा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बारिश और वज्रपात, आगे चुभती-जलती गर्मी का होगा ऐहसास; बिहार में मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में होगी बहाली

नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसपी से बात करने की कोशिश की गई पर बात नहीं हो सकी। उन्होंने वाट्सएप मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। डीएसपी ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर लगवाने पर सस्ती बिजली, लोड से अधिक खपत पर नहीं लगेगा जुर्माना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।