rain and thunderstorm in bihar heat will increased in march weather report Bihar Weather Today: आज बारिश और वज्रपात, आगे चुभती-जलती गर्मी का होगा ऐहसास; बिहार में मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: आज बारिश और वज्रपात, आगे चुभती-जलती गर्मी का होगा ऐहसास; बिहार में मौसम का हाल

  • Bihar Weather Today: जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोतरी होते जाएगी। जिस कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा। इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

Sun, 23 Feb 2025 05:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आनंद सिंह कौशिक, पटना
share
Bihar Weather Today: आज बारिश और वज्रपात, आगे चुभती-जलती गर्मी का होगा ऐहसास; बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में आज मौसम करवट ले सकता है। बिहार के पूर्वी भाग के अधिकतर जिलों में रविवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान में मेघगर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं शनिवार को 29 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर मधुबनी रहा। वहीं प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा रहा।

तापमान में लगातार होगी बढ़ोतरी, मार्च से ही सताएगी गर्मी

भारतीय मौसम के अनुसार फरवरी तक जाड़े का मौसम होता है। वहीं मार्च से प्री-मॉनसून और जून में मॉनसून सीजन शुरू हो जाता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और कोहरा का असर होता है, लेकिन 2025 में भारत में पश्चिमी विक्षोभ आया जरूर, लेकिन उसका प्रभाव बिहार पर नहीं पड़ा। इसी कारण अधिक समय तक भीषण ठंड और घने कोहरे का असर नहीं दिखा। जबकि प्री-मानसून सीजन में थंडरस्टॉर्म की गतिविधि होने के कारण बारिश होती है और लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवती को तीन लोग उठा ले गए, हथियार से डरा गैंगरेप; पटना में सनसनी

लेकिन मौसम विभाग के जानकार के अनुसार प्रदेश में थंडरस्टॉर्म की गतिविधि से इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से पहले जो लोगों को राहत मिलती थी, उससे कम राहत मिलने के अनुमान है। इसी कारण जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोतरी होते जाएगी। जिस कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा। इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

जनवरी के बाद फरवरी भी सबसे गर्म

पटना सहित प्रदेश जनवरी के बाद फरवरी में भी पिछले पांच वर्षों के बाद सबसे गर्म रहा। इसी कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। जिस कारण फरवरी में ही लोग पंखा और एसी चलाने को मजबूर है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में प्रदेश का अधिकतम तापमान पिछले पांच वर्षों के दौरान कभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं हुआ था, लेकिन 2025 के फरवरी में ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में होगी बहाली

सर्वाधिक न्यूनतम तापमान पांच वर्षों के दौरान फरवरी में 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था, जबकि फरवरी 2025 में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसी कारण पिछले पांच वर्षों के दौरान रिकार्ड हुए अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2025 फरवरी में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर लगवाने पर सस्ती बिजली, लोड से अधिक खपत पर नहीं लगेगा जुर्माना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।