BJP may take legal action for abusing PM mother Samrat Chaudhary said Lalu RJD Congress apologize पीएम की मां को गाली पर लीगल एक्शन की तैयारी, सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद माफी मांगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम की मां को गाली पर लीगल एक्शन की तैयारी, सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद माफी मांगे

सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन और लालू परिवार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने दरभंगा की घटना की भी याद दिलाई। कहा कि जिलाध्यक्ष से लीगल एक्शन पर बात हो रही है।

Sun, 21 Sep 2025 11:57 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम की मां को गाली पर लीगल एक्शन की तैयारी, सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद माफी मांगे

पीएम मोदी की मां के अपमान वाले वायरल वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) लीगल एक्शन की तैयारी में है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि संबंधित जिले के पार्टी अध्यक्ष से बात हो रही है कि कानून कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि महागठबंधन और लालू परिवार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नित्यानंद राय ने वैशाली में मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव को कंश, कालिया नाग और अपराधी बताया और कहा कि तेजस्वी का सत्यानाश निकट आ गया है।

रविवार को डिप्टी सीएम ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि महागठबंधन और लालू परिवार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने दरभंगा की घटना की भी याद दिलाई। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह तीसरी घटना है। इस बार तो तेजस्वी यादव के सामने ही गाली दी गयी। मंच पर वे मौजूद थे जब पीएम की दिवंगत मां के लिए अपशब्द बोले गए। दरभंगा और वैशाली की घटना के लिए कांग्रेस व राजद दोनों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। बिहार की जनता सब देख रही है। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि इस मामले में पार्टी एफआईआर कराएगी तो उन्होंने कहा कि संबंधित जिलाध्यक्ष से बात हो रही है कि कानूनी कार्रवाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का विनाश निकट; मोदी की मां के अपमान पर नित्यानंद और सम्राट गुस्से में

सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के लोग अपराधी और गुंडों के सहारे सरकार बनाना चाहते हैं। बिहार की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। लेकिन हकीकत सबको पता है कि अगर ये पावर में आ गए तो क्या करेंगे। अभी जब पीएम को अपमानित करने से बाज नहीं आते तो आगेजनता के साथ क्या नहीं करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो

शनिवार को वैशाली में तेजस्वी यादव के अधिकार यात्रा का समापन हुआ। महुआ विधानसभा क्षेत्र के पातेपुर में तेजस्वी यादव जब संबोधत कर रहे थे उसी समय का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीएम की मां को गाली दी गई। हालांकि राजद ने इस घटना पर सफाई पेश कर दिया है। स्थानीय विधायक मुकेश रौशन और पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने वीडियो को एडिटेड बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की मां से जुड़े एआई वीडियो कांग्रेस हटाए, HC का राहुल गांधी को नोटिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।