BJP CM Samrat Choudhary NDA Govt swearing in 15 April with only two JDU Dy CM Bijendra Yadav Vijay Choudhary Oath बिहार में आज 3 नेता ही शपथ लेंगे; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी; बाकी मंत्री बाद में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आज 3 नेता ही शपथ लेंगे; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी; बाकी मंत्री बाद में

Samrat Choudhary Cabinet Oath: बिहार में भाजपा के सीएम सम्राट चौधरी के साथ आज सिर्फ 2 नेता शपथ लेंगे। सरकार में जेडीयू से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे। बाकी मंत्री बाद में कैबिनेट विस्तार में बनेंगे।

Wed, 15 April 2026 08:30 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में आज 3 नेता ही शपथ लेंगे; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी; बाकी मंत्री बाद में

Samrat Choudhary Cabinet Oath: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आज 15 अप्रैल को सिर्फ दो नेता ही शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीएम सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार में भाजपा, जदयू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर), जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के ज्यादातर पुराने मंत्रियों को फिर से मौका मिल सकता है। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी 4 मई को पश्चिम बंगाल, असम और दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कैबिनेट विस्तार की योजना बना रही है। तब तक सम्राट चौधरी विधानसभा का सत्र बुलाकर अपना बहुमत साबित कर लेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान यह कई दिनों से बता रहा था कि भाजपा के नए मुख्यमंत्री के साथ पहली किस्त में सीमित संख्या में मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन वह संख्या इतनी सीमित हो जाएगी कि सीएम के साथ दो उप-मुख्यमंत्री तक सिमट जाएगा, ऐसा अंदाजा भी नहीं था। लेकिन जैसा जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने खुद ही दो दिन पहले कहा था कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, उससे यह संकेत तो मिल ही गया था कि मंत्रियों की लिस्ट पर एनडीए गठबंधन में बातचीत और सहमति नहीं बनी है।

एनडीए के दोनों प्रमुख दल भाजपा और जदयू के बीच मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे पर शुरुआती सहमति बन जाएगी, तभी दोनों दल बचे हुए सहयोगी दल लोजपा-आर, हम और रालोमो से बातचीत करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष का पद भी भाजपा और जदयू के बीच लेन-देन की चर्चा का विषय हो सकता है, जिस पद पर अभी भाजपा के प्रेम कुमार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, CM बनते ही एक बात में कर्पूरी ठाकुर से बराबरी
ये भी पढ़ें:लखनपुर में होली, मुंगेर में दिवाली; सम्राट के सीएम बनने पर तारापुर में जश्न
ये भी पढ़ें:लालू की 'पाठशाला' से निकले सम्राट अब बिहार के 'सरताज', फर्श से अर्श तक की कहानी
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी लेंगे नीतीश की जगह, बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।