Amitabh Bachchan Trolled Late Post Ahmedabad Air India AI 171 Plane Crash people badi jaldi yaad aaya अमिताभ बच्चन ने विमान हादसे पर किया ट्वीट, भड़के लोग, कहा- जब आसमान से शव बरस रहे थे..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अमिताभ बच्चन ने विमान हादसे पर किया ट्वीट, भड़के लोग, कहा- जब आसमान से शव बरस रहे थे...

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने दुख जाताया है। अमिताभ बच्चन ने भी उस हादसे को लेकर पोस्ट किया है। हालांकि, अमिताभ की टाइमिंग को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Fri, 13 June 2025 03:48 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अमिताभ बच्चन ने विमान हादसे पर किया ट्वीट, भड़के लोग, कहा- जब आसमान से शव बरस रहे थे...

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की घटना से पूरा देश हैरान है। प्लेन में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन आए। बॉलीवुड सेलेब्स ने इस घटना पर दुख जताया। घटना पर पोस्ट करने वाले सितारों में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने आज यानी 13 जून को पोस्ट किया। अब अमिताभ पोस्ट की टाइमिंग को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने क्या किया ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने आज यानी 13 जून को 12 बजकर 53 मिनट पर पोस्ट किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा- "हे भगवान ! हे भगवान ! हे भगवान ! स्तब्ध ! सुन्न ! ईश्वर कृपा ! हृदय से प्रार्थनाएँ !"

क्यों ट्रोल कर रहे लोग?

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कई सारे यूजर्स केल कमेंट्स आए हैं। लोगों ने अमिताभ बच्चन की टाइमिंग को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना कि घटना कल हुई और अमिताभ आज ट्वीट क्यों कर रहे हैं।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट एक यूजर ने लिखा- 'जब पूरा देश रो-रो कर थक चुका था, जब आसमान से शव बरस रहे थे, जब माताएं लिपटकर रो रही थीं, तब महानायक की नींद टूटी..."स्तब्ध ! सुन्न ! हृदय से प्रार्थनाएं !" बस इतना कह कर फिर चुप...क्या आप विमान हादसे पर बोल रहे थे या इजरायल-ईरान पर दुख जता रहे थे?' एक दूसरे यूजर ने लिखा- घटना कल हुई थी ट्वीट आज कर रहे जया जी ने मना किया क्या? एक तीसरे यूजर ने लिखा- घटना से स्तब्ध हो के बेहोश हो गए थे क्या सर ?? शायद अभी होश आया है तो आज ट्वीट कर रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।