Bihar will soon get 25 IAS officers know who will join in Patna by April 17 बिहार को जल्द मिलेंगे 25 आईएएस अधिकारी, 17 अप्रैल तक पटना में ज्वाइन करेंगे ये अफसर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 आईएएस अधिकारी, 17 अप्रैल तक पटना में ज्वाइन करेंगे ये अफसर

यूपीएससी से सीधी नियुक्ति से शामिल होने वाले 11 अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) से आईएएस में प्रोन्नत होने वाले 14 अधिकारी शामिल हैं।

Sun, 29 March 2026 07:06 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 आईएएस अधिकारी, 17 अप्रैल तक पटना में ज्वाइन करेंगे ये अफसर

Bihar IAS Officers: बिहार को जल्द ही 25 नये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मिलेंगे। इनमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा में सीधी नियुक्ति से शामिल होने वाले 11 अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) से आईएएस में प्रोन्नत होने वाले 14 अधिकारी शामिल हैं। अप्रैल, 2026 में सीधी भर्ती से आने वाले आईएएस अधिकारी और मई-जून, 2026 तक प्रोन्नति से मिलने वाले अधिकारियों को विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा। इससे बिहार में काम का दबाव झेल रहे अधिकारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों के निबटारे में तेजी आएगी। इसी के साथ राज्य में आईएएस अधिकारियों की संख्या 280 से बढ़कर 305 हो जाएगी। राज्य में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 359 है। 30 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

सीधी नियुक्ति वाले अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे

जानकारी के अनुसार, इनमें बिहार के 4, राजस्थान के 2, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 1-1 अधिकारी मूल निवासी हैं। इन्होंने 2025 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन सभी अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लावासना) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद इन्हें सेवा में तैनात किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से बिहार में काम का लोड झेल रहे अधिकारियों को कुछ राहत मिलेगी और विकास कार्यों में गति आएगी। राज्य में वर्तमान में आईएएस अधिकारियों की संख्या स्वीकृत पद से कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत बनें बिहार सीएम, JDU विधायक श्याम रजक का बयान; पोस्टर से मांग तेज

परिचय जान लीजिए

इन अधिकारियों में बिहार के राजकृष्ण झा, कुमुद मिश्रा, प्रिंस राज व दीपक कुमार, दुमका, झारखंड के सौरभ सिन्हा, मध्यप्रदेश के बालाघाट के फरखंदा कुरैशी, उत्तराखंड के केतन शुक्ला, राजस्थान के निलेश गोयल, राजस्थान के अमित मीणा, अमेठी, उत्तरप्रदेश के अंकुर त्रिपाठी शामिल हैं। इन अधिकारियों का कार्यकाल 2056 से 2061 तक है। ये अधिकारी 17 अप्रैल तक बिहार में अपना योगदान देंगे। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से इनकी तैनाती जिलों में विभिन्न पदों पर की जाएगी जहां वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देशन में काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी से मिले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, RS चुनाव में वोट नहीं डाला

एक नजर में बिहार में आईएएस अधिकारियों के पद एवं स्थिति :-

आईएएस अधिकारियों के कुल स्वीकृत पद - 359

वर्तमान में बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी - 310

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस - 30

बिहार में वर्तमान में जिम्मेवारी संभाल रहे - 280

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा क्यों टला, 30 मार्च है डेडलाइन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।