Bihar Weather Update Relief from heat weather changes Rain in Patna Bhagalpur Siwan Chapra Vaishali Bihar Weather Update: गर्मी से राहत, बदला मौसम का मिजाज; पटना, भागलपुर, समेत कई जिलों में सुबह से बारिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Update: गर्मी से राहत, बदला मौसम का मिजाज; पटना, भागलपुर, समेत कई जिलों में सुबह से बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर, सीवान, छपरा समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से गर्मी छूमंतर हो गई है।

Fri, 29 May 2026 09:22 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather Update: गर्मी से राहत, बदला मौसम का मिजाज; पटना, भागलपुर, समेत कई जिलों में सुबह से बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में 29 मई शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, गोपालगंज, भागलपुर समेत सीमंचल के जिलों में सुबह से आसमान में काले-काले बादल छा गए। इसके साथ सीवान, हाजीपुर, छपरा, सारण, पटना मुजफ्फरपुर में सवेरे से बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से करीब 10 दिनों से जारी उमस और जलाने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिल गई है। मौसम विभाग ने सात जिलों में बारिश का रेड अलर्ट तो 31 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ठनका के खतरे से लोगों को अगाह भी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि आज दिन भर राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश जैसे हालात बने रहेंगे। वैशाली, मुजफ्फरपुर, कैमूर, गया, सीवान में दिन में रात वाला नजारा देखा गया।

शुक्रवार को सुबह में मौसम सामान्य दिखा लेकिन, धीरे धीरे घने बादल से आसमान काला हो गया। कैमूर और गया जी में सबसे पहले बारिश शुरू हुई। धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी काले काले बादल झमाझम बरसने लगे। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने लगी। इस वजह से तापमान गिरने से गर्मी से जबरदस्त राहत महसूस की जा रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में घरों में पंखे बंद कर दिए गए। इस बीच एहतियात के तौर पर कई जिलों में बिजली भी काट दी गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में आज आंधी-पानी-ठनका, IMD की रिपोर्ट आई

रोहतास में सुबह सुबह अचानक काले बादल की मौजूदगी से आमान काला हो गया। जिले के सासाराम समेत जिले के कई प्रखंडों में तेज हवा के साथ सुबह से हो बारिश होने लगी। बारिश का पानी कई मोहल्ले में जमा हो गया और सड़क पर जलमाव की स्थिति बन गई। गोपालगंज में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। घने काले बादलों से दिन में ही शहर में अंधेरा छा गया। कैमूर में तेज गर्जन और चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। करीब 45 मिनट तक हुई बारिश की वजह से एकता चौक के पास पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। सदर अस्पताल में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग वर्षा के पानी में भीगने से बचने के लिए जहां-जहां छुप गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में मौसम मेहरबान, बिहार में कब तक आंधी-बारिश का दौर; पटना में कैसा रहेगा वेदर

गयाजी में सात बजे के बाद मौसम का रूख बदलने लगा। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के गुरुआ, इमामगंज, आसम, गुरारू आदि प्रखंडों में अच्छी बारिश हुई। गया जी शहर में दिन में ही अंधेरा छा गया। सासाराम के नौहट्टा मे आसमान में काले काले बादल छाए हैं और बारिश हो रही है। आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। सुबह-सुबह वैशाली में भी मौसम का मिजाज गया। काले घने बादलों ने डेरा डाला। थोड़ी देर में ही झमाझम बारिश होने लगी। हाजीपुर समेत कई प्रखंडों में मूसलाधार बारिश हुई। सीवान जिले में भी तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मौसम के बदलाव से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। घने, काले बादल के कारण सुबह-सुबह सूरज निकलने के बाद फिर से रात हो गई। इसके अलावे पटना, भागलपुर, सीवान, छपरा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर में भी बारिश हुई। अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। खबर अपडेट की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।