Bihar Weather Today Storm rain lightning in many districts including Patna today know IMD report Bihar Weather Today: पटना समेत इन जिलों में आज आंधी-पानी-ठनका, IMD की रिपोर्ट में और क्या?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: पटना समेत इन जिलों में आज आंधी-पानी-ठनका, IMD की रिपोर्ट में और क्या?

Bihar Weather Today: राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। 50 से 60 किलोमीटर तेज आंधी के साथ बारिश होगी और कुछ इलाकों में घातक वज्रपात होगा। आज 29 मई शुक्रवार को  पटना, गया, सीवान, कैमूर एवं अन्य जिलों में सुबह से गर्जन तर्जन के साथ बारिश हुई।

Fri, 29 May 2026 08:30 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather Today: पटना समेत इन जिलों में आज आंधी-पानी-ठनका, IMD की रिपोर्ट में और क्या?

Bihar Weather Today: बिहार में आज भी तेज आंधी, बारिश, ठनका और ओला वृष्टि होने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने वेदर फॉरकास्ट रिपोर्ट जारी करके लोगों से मौसम से बुरे प्रभाव से बचने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। 50 से 60 किलोमीटर तेज आंधी के साथ बारिश होगी और कुछ इलाकों में घातक वज्रपात होगा। आज 29 मई शुक्रवार को पटना, गया, कैमूर, सीवान, छपरा, बक्सर एवं अन्य जिलों में सुबह में गर्जन तर्जन के साथ बारिश हुई है। इस वजह से गर्मी की तबाही से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सीवान जिलों में तेज आंधी और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि खुले में रहने से बचें और बिजली या अन्य पोल और ऊंचे पेड़ से दूरी बनाकर रखें। किसान खेती बारी के कार्य में थोड़ी सावधानी रखें। जितना संभव हो पक्के और मजबूत मकान के आसपास रहें।

आज सुबह से राज्य के कुछ जिलों में बारिश शुरू हो गई है तो अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा चल रही है। इन वजहों से तापमान में गिरावट दिख रही है। सुबह-सुबह कई जिलों में मौसम कूल है और दिन में गर्मी का मिला जुला असर दिखने के आसार हैं। आज राज्य के किसी भी जिले में हीट वेव या लू चलने की संभावना नहीं है। पुरवाई हवा और बंगाल की खाड़ी में चलने वाले चक्रवात के परिसंचरण से बिहार के मौसम में काफी बदलाव दिख रहा है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

पटना में मौसम का हाल

आज कैमूर में तेज गर्जन और चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। करीब 45 मिनट तक हुई बारिश की वजह से शहरी इलाके में पानी जमा हो गया। इस वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। सदर अस्पताल में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग वर्षा के पानी में भीगने से बचने के लिए जहां-जहां छुप गए।

गया जी अलर्ट में शुक्रवार को मौसम का मिजाज काफी बदल गया। सुबह-सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली। जिले के गुरुआ, इमामगंज, आसम, गुरारू आदि प्रखंडों में बारिश के साथ गया जी शहर में सुबह से अंधेरा छाया रहा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसके अलावे सीवान, बक्सर और अन्य सीमावर्ती जिलों में बारिश जैसे हालात बने हुए हैं।

इधर गोपालगंज में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश हुई। घने काले बादलों से दिन में ही शहर में अंधेरा छा गया। खगड़िया में सुबह-सुबह बारिश हुई। रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर में आंधी के साथ जोरदार बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया। गर्मी मानो छूमंतर हो गया। सासाराम जिले के कई प्रखंडों में सुबह में जोरदार बारिश हुई। वैशाली में भी बारिश हो रही है। इसे मौसम की प्री मानसून गतिविधि बताया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।