Bihar Weather today imd said rain in katihar purnia orange alert for storm muzaffarpur saharsa Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में बारिश, कहां आंधी का ऑरेंज अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में बारिश, कहां आंधी का ऑरेंज अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

Wed, 10 June 2026 08:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में बारिश, कहां आंधी का ऑरेंज अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। आसमान से बरस रही आग की वजह से लोग दिन के वक्त भीषण गर्मी का सामना करने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

दरभंगा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, और वैशाली जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा दक्षिण-मध्य भाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है। आज 6 जिलों में भारी बारिश और 8 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। दक्षिण मध्य भाग के 8 जिलों में भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का येलो अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'आपके 12 साल में बिहार ने भी खूब विकास किया..', सम्राट चौधरी का PM मोदी को खत
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की जमीन का DM करेंगे अधिग्रहण, बिहार में रैयती भूमि क्रय नीति लागू

पटना में कैसा मौसम

राजधानी पटना में बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, गुरुवार को पटना जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। जिस कारण कई जगहों पर दो दिनों के दौरान गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीमांचल को गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी और उमस में पसीने से तर-बतर पूर्णिया समेत सीमांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मानसून सक्रिय हो चुका है। कुछ ही घंटे में पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की आने वाली है। मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले 72 घंटे के भीतर इसके पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।

आमतौर पर मानसून की बिहार में एंट्री किशनगंज,अररिया, पूर्णिया और कटिहार के रास्ते होती है, जिसके बाद यह पूरे राज्य में जमकर बरसता है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया जिले में सामान्य मानसून के दौरान औसतन 1000 मिलीमीटर तक वर्षा होती है। पिछले वर्ष मानसून के दौरान जिले में सामान्य बारिश हुई थी। इस साल भी सामान्य बारिश से कम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस बार प्री-मानसून ने भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। जिले में प्री मानसून के दौरान अब तक करीब 450 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिससे खेतों में नमी बढ़ी है और किसानों को धान की खेती की तैयारी में मदद मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया ताजा अपेडट; गर्मी से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।