Bihar Weather report today rain in bhojpur buxar and several district thunderstorm yellow alert april rainy days Bihar Weather: बिहार में आज कहां-कहां बारिश, आंधी का येलो अलर्ट; अप्रैल में कब बरसेंगे बदरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज कहां-कहां बारिश, आंधी का येलो अलर्ट; अप्रैल में कब बरसेंगे बदरा

Bihar Weather: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल में भी बारिश हो सकती है। 

Tue, 31 March 2026 09:09 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज कहां-कहां बारिश, आंधी का येलो अलर्ट; अप्रैल में कब बरसेंगे बदरा

Bihar Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने सभी को हैरान कर रखा है। मार्च के महीने में लोगों को बेमौसम बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। मार्च के आखिरी दिन भी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इसके अलावा बिहार के कई क्षेत्रों में आज आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण पूर्व एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, जनसुराज से जुड़ा था

अप्रैल में कब होगी बारिश

मार्च के बाद अब अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है। अप्रैल महीने की शुरुआत बारिश से हो सकती है। इसके बाद आगे भी बारिश का दौर रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 1 अप्रैल को भी रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुतबिक, 02 और 03 अप्रैल को मौसम शुष्क रह सकता है लेकिन इसके बाद फिर बारिश का दौर आएगा।

04 अप्रैल को पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान औऱ सारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा इस दिन मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद 5 अप्रैल को पूरे बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हड़ताल पर गए 69 राजस्व अफसरों को नोटिस, 13 अप्रैल तक मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर में आगे कैसा रहेगा मौसम

मुजफ्फरपुर जिले में पिछले कुछ दिनों में चल रही तेज हवा की गति सोमवार को कुंद हो गई। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा। रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई। अगले 24 घंटे में मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा में नमी की मात्रा कम होने से झुलसानेवाली गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि अगले सप्ताह फिर से मौसम के तेवर बिगड़ सकते हैं। सात और आठ अप्रैल को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेस कॉन्फ्रेंस और पटना में प्रदर्शन, एलपीजी किल्लत पर कांग्रेस ने सरकार को घेर

इस बीच पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा सुबह में 93 प्रतिशत तो दोपहर दो बजे 64 प्रतिशत रही। पूरे दिन पुरवा हवा 3.3 किमी प्रति घंटे की गति से चली।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।