Bihar weather report heat in sunlight morning and night are cold Bihar Weather: बिहार में धूप में लग रही गर्मी, सुबह और रात ठंड; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में धूप में लग रही गर्मी, सुबह और रात ठंड; मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के वक्त लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा दिन में धूप भी निकलेगी। अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

Thu, 12 Feb 2026 08:18 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में धूप में लग रही गर्मी, सुबह और रात ठंड; मौसम का हाल

Bihar Weather: जैसे-जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिहार में गर्मी की आहट तेज हो रही है। हालांकि, दिन और रात के वक्त अभी भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के वक्त लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा दिन में धूप भी निकलेगी। अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

मुजफ्फरपुर जिले के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बुधवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आने से दिन-रात के तापमान का अंतर 17.5 डिग्री हो गया है। तापमान में अधिक अंतर लगातार पिछले एक पखवाड़े से बने रहने से बच्चों सहित बड़े भी सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार न्यूनतम तापमान जल्द ही 12 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हजारों जिंदा पेंशनधारी डेथ लिस्ट में, पेंशन के लिए अब भटक रहे
ये भी पढ़ें:बिहार के समस्तीपुर में दो लोगों को मारी गोली, भीड़ ने बदमाश को मार डाला

साथ ही दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बताया कि गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहने के आसार हैं। इससे दिन का तापमान फिर 26 डिग्री या उससे अधिक रह सकता है। इस बीच पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अभी भी 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही हवा में नमी की मात्रा सुबह में 95 प्रतिशत तो दोपहर में 50 प्रतिशत रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंद करो कोचिंग वरना गोली मार दूंगा.., गुरु रहमान को धमकाने वाला CCTV में दिखा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।