cctv footage of Man who threaten to kill guru rehman in patna viral बंद करो कोचिंग वरना गोली मार दूंगा.., पटना में गुरु रहमान को धमकाने वाला CCTV फुटेज में दिखा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बंद करो कोचिंग वरना गोली मार दूंगा.., पटना में गुरु रहमान को धमकाने वाला CCTV फुटेज में दिखा

इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि धमकी के दौरान आरोपी शख्स गुरु रहमान को लगातार अमर्यादित शब्द भी बोल रहा था। कहा जा रहा है कि घटना के वक्त कोचिंग सेटर में मौजूद गुरु रहमान ने कोचिंग के कर्मचारियों को वहां बुलाकर इस शख्स को कोचिंग से बाहर करवा दिया।

Thu, 12 Feb 2026 09:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
बंद करो कोचिंग वरना गोली मार दूंगा.., पटना में गुरु रहमान को धमकाने वाला CCTV फुटेज में दिखा

बिहार की राजधानी पटना में अदम्य अदिति गुरुकुल के संचालक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की शाम चार बजे के करीब गोपाल मार्केट स्थित उनकी कोचिंग संस्थान के भीतर घुसकर गोली मारने की धमकी दी। गुरु रहमान को धमकी दिए जाने की खबर सामने आने के बाद से पुलिस महकमे के भी कान खड़े हो गए हैं। इधर घटना के बाद से गुरु रहमान और उनका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीरबहोर थाने में की है।

गुरु रहमान ने पुलिस से इस मामले की गंभीरता से छानबीन करने की मांग की है। बताया जा रहा कि एक अज्ञात शख्स संस्थान में दाखिल हुआ और गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने गुरु रहमान को अपना कोचिंग संस्थान तुरंत बंद करने की भी चेतावनी दी है। अपराधियों के कोचिंग में आने और जान से मारने की धमकी देने की घटना कोचिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या या आत्महत्या? पटना के कदमकुआं इलाके में मिला महिला वकील का अधजला शव

गुरु रहमान ने पुलिस को उस शख्स का सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, जिसने उन्हें धमकाया था। पीरबहोर थाना प्रभारी शज्जाद गद्दी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में गुरु रहमान को धमकाने वाला शख्स नजर आ रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे गुरु रहमान को धमकी दी गई है। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि धमकी के दौरान आरोपी शख्स गुरु रहमान को लगातार अमर्यादित शब्द भी बोल रहा था। कहा जा रहा है कि घटना के वक्त कोचिंग सेटर में मौजूद गुरु रहमान ने कोचिंग के कर्मचारियों को वहां बुलाकर इस शख्स को कोचिंग से बाहर करवा दिया। हालांकि, जाते-जाते भी यह शख्स कोचिंग को जल्द बंद कर लेने की धमकी देता रहा।

बहरहाल अब गुरु रहमान को धमकाने वाले शख्स की तस्वीर सामने आ चुकी है। पटना पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है। धमकी देने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के समस्तीपुर में दो लोगों को मारी गोली, भीड़ ने बदमाश को मार डाला
ये भी पढ़ें:बिहार में सड़कें बिना अनुमति के ऊंची नहीं होंगी, नए मानक तय; इंजीनियरों को आदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।