Bihar Weather 11 May Kal Ka Mausam Patna Cloud IMD Rain Storm alert in 19 districts Bihar Weather: पटना में बादलों का डेरा, 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना में बादलों का डेरा, 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में कल यानी सोमवार 11 मई को भी कुछ जगहों पर मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल समेत दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में आंधी, बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना में बादल छाए रहेंगे।

Sun, 10 May 2026 08:15 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: पटना में बादलों का डेरा, 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?

Bihar Weather 11 May: बिहार में पुरवा के प्रभाव से नमी का लगातार जारी है। अगले पांच-छह दिनों तक हवा के रुख में बदलाव के कुछ खास आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार 11 मई को पटना सहित दक्षिण बिहार में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं उत्तर बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

वहीं, रविवार को पटना सहित 11 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना सहित आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बारिश आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया के जलालगढ़ में सर्वाधिक बरसात 35 मिलीमीटर दर्ज की गई।

राज्य भर में प्री-मॉनसून के दौरान प्रदेश में अब तक सामान्य से 193 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा का मानक 37.8 मिलीमीटर है, जबकि सूबे में इस दौरान 111 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। पटना का अधिकतम तापमान रविवार को 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; पेड़ गिड़ने से पूरा शहर अस्त-व्यस्त

बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

लखीसराय के चानन में 32.2 मिमी, भभुआ के मोहनियां में 25.6 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 25.2 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 22.6 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 22.4 मिमी, नालंदा के बिंद में 20, गयाजी में 18.8, कटिहार के मनिहारी में 18.2, नालंदा के सिलाव में 17.4, दरभंगा के जाले में 17.2, सीतामढ़ी के डुमरा में 16.8, भभुआ के अधवारा में 14.8, नवादा के रजौली में 14.8, औरंगाबाद में 14.6 मिमी, शेखपुरा में 14.2 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 12.6 मिमी, नालंदा के अस्थावां में 12.4 मिमी एवं पूर्णिया के श्रीनगर में 12.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी-पानी से पटना तबाह; विमान, बिजली,सड़क,कारोबार मुसीबत में, बर्बादी की तस्वीरे

11 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को वैशाली, सारण, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले में आंधी, बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में येलो अलर्ट है।

(पटना से मुख्य संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।