Election commission said almost 2 lakh people give application for new voter in bihar sir बिहार में अब तक कितने लोगों ने वोटर बनने का दिया आवेदन, चुनाव आयोग ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अब तक कितने लोगों ने वोटर बनने का दिया आवेदन, चुनाव आयोग ने बताया

चुनाव आयोग के अनुसार, एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया और दो अगस्त से दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अब तक किसी भी राजनीतिक दल के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) ने एक भी दावा या आपत्ति दाखिल नहीं किया है।

Thu, 21 Aug 2025 08:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में अब तक कितने लोगों ने वोटर बनने का दिया आवेदन, चुनाव आयोग ने बताया

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अबतक 1 लाख 98 हजार 660 पात्र नागरिकों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन दिया है। इनमें सभी 18 साल से अधिक उम्र के हैं। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर फॉर्म 6 भरकर आवेदन किया है।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में मतदाताओं से सीधे प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों की संख्या 60 हजार 10 हो गई है। नियमानुसार सात दिनों के अंदर इनके दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाना है। चुनाव आयोग ने इनमें अबतक 2,394 दावा एवं आपत्तियों का निपटारा कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भारी बारिश से बच कर रहें, पटना समेत इन 7 जिलों में अलर्ट; मौसम का हाल

राजनीतिक दलों के करीब 1.69 लाख बीएलए

चुनाव आयोग के अनुसार, एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया और दो अगस्त से दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अब तक किसी भी राजनीतिक दल के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) ने एक भी दावा या आपत्ति दाखिल नहीं किया है, जबकि राज्य में 12 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय दलों के कुल 1 लाख 60 हजार 813 बीएलए नियुक्त हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में PM मोदी, औंटा-सिमरिया और राजेंद्र पुल बंद; बेगूसराय इस रास्ते से जाएं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।