bihar revenue and land reform department order dm to ask questions like head of family and favourite food during census घर महिला संभालती है या पुरुष, क्या खाते हैं; बिहार में जनगणना में पूछे जाएंगे सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर महिला संभालती है या पुरुष, क्या खाते हैं; बिहार में जनगणना में पूछे जाएंगे सवाल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश दिया है कि घर के फर्श, छत की सामग्री, घर का उपयोग, इन सबका ब्योरा स्वगणना के दौरान लिया जाएगा। इसके अलावा घर में कितने लोग रहते हैं, एक घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

Sun, 22 March 2026 08:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
घर महिला संभालती है या पुरुष, क्या खाते हैं; बिहार में जनगणना में पूछे जाएंगे सवाल

परिवार की बागडोर स्त्री या पुरुष के हाथों में है, जनगणना में इसकी पड़ताल की जाएगी। जनगणना 2027 को लेकर यह निर्देश दिया गया है। 17 अप्रैल से स्वगणना शुरू होगी। इसमें क्या-क्या सवाल रहेंगे और इसके बाद होने वाले मकान सूचीकरण में क्या-क्या जानकारी लेनी है, इसकी गाइडलाइन जारी की गई है। परिवार के भोजन में मुख्य अनाज क्या है, यह भी जनगणना में दर्ज किया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसका निर्देश बिहार में सभी जिलों के डीएम को दिया है। मकान सूचीकरण से पहले स्वगणना होनी है। स्वगणना 17 अप्रैल से एक मई तक होनी है। मकान सूचीकरण का काम दो मई से 31 मई तक चलेगा।

आठ घरेलू उपकरणों की भी जुटाई जाएगी जानकारी

जनगणना के दौरान आठ घरेलू उपकरणों में से किसके पास क्या है, यह भी पता किया जाएगा। इसमें रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप-कम्यूटर, टेलीफोन-मोबाइल-स्मार्ट फोन, साइकिल-स्कूटर-मोटरसाइकिल-मोपेड में क्या है, कार-जीप-वैन में क्या है, इसकी जानकारी भी जुई जाएगी। मोबाइल नंबर भी इसमें दर्ज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को अभी बारिश से राहत नहीं, आंधी-तूफान और वज्रपात भी; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में आम-लीची, और मक्का सबको बेमौसम बारिश से झटका, क्या बोले कृषि मंत्री

घर बनाने वाली सामग्री का भी लेंगे ब्योरा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश दिया है कि घर के फर्श, छत की सामग्री, घर का उपयोग, इन सबका ब्योरा स्वगणना के दौरान लिया जाएगा। इसके अलावा घर में कितने लोग रहते हैं, एक घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। परिवार के मुखिया स्त्री हैं या पुरूष, इसे भी रिकार्ड किया जाएगा। परिवार के मुखिया की जाति को भी दर्ज करना है।

बुनियादी जरूरतों से जुड़ी 10 बिन्दुओं का रखा जाएगा रिकार्ड

बुनियादी जरूरतों से जुड़ी 10 बिन्दुओं का रिकार्ड रखा जाएगा। इसमें पेयजल का स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, किस प्रकार का शौचालय है, गंदे पानी के निकासी की क्या व्यवस्था है, स्नानगृह की उपलब्धता क्या है, रसोई घर की उपलब्धता (एलपीजी है या पीएनजी), खाना पकाने का मुख्य साधन क्या है और परिवार के खाने का मुख्य अनाज क्या है, इन सबकी पड़ताल की जाएगी।

ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वगणना

स्वगणना में लोगों को खुद ही जनगणना फॉर्म को ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से भरना है। इसमें डिजिटल पोर्टल पर अपनी और परिवार की जानकारी जैसे नाम, उम्र, लिंग, शिक्षा और निवास स्थान दर्ज करना है। खुद जानकारी भरने में गलती कम होगी। मकान सूचीकरण के दौरान स्वगणना की सत्यता की जांच भी फील्ड अधिकारी करेंगे। फील्ड अधिकारियों की ट्रेनिंग 24 मार्च से जिला स्कूल में होनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेपी गंगा पथ पर 7 किलोमीटर लंबा उद्यान, महिला हाट भी पर्यटकों को लुभाएगा
ये भी पढ़ें:दोस्त की बहन से इश्क करने की मिली सजा, पटना में बिट्टू हत्याकांड से हटा पर्दा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।