garden at jp ganga path patna nitish government also make plan to open mahila hatt for tourist पटना में अब जेपी गंगा पथ पर 7 किलोमीटर लंबा उद्यान, महिला हाट भी पर्यटकों को लुभाएगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में अब जेपी गंगा पथ पर 7 किलोमीटर लंबा उद्यान, महिला हाट भी पर्यटकों को लुभाएगा

JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ के दक्षिण इलाके में दीघा से सभ्यता द्वार तक सात किमी लंबा उद्यान बनने जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो चुका है। मिट्टी भराई शुरू हो चुकी है। 330 करोड़ की लागत से यह उद्यान बन रहा है। दो साल में बनकर आम लोगों के लिए तैयार होगा।

Sun, 22 March 2026 06:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
पटना में अब जेपी गंगा पथ पर 7 किलोमीटर लंबा उद्यान, महिला हाट भी पर्यटकों को लुभाएगा

JP Ganga Path: पटना में जेपी गंगा पथ का स्वरूप बदलने वाला है। अब यह पथ और भी आकर्षक दिखेगा। कलकल करती गंगा के किनारे हरे-भरे पेड़-पौधे और फूल-पत्तियों की छांव एक अलग ही सुकून देगा। इस प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बटर फ्लाई पार्क, वनस्पति उद्यान, महिला हाट, आकर्षक कलाकृतियां, ओपन जिम, साइकिल ट्रैक के साथ वाहन पार्किंग की विशेष सुविधा होगी।

यह सब एक समग्र उद्यान मिलेगा। जेपी गंगा पथ के दक्षिण इलाके में दीघा से सभ्यता द्वार तक सात किमी लंबा उद्यान बनने जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो चुका है। मिट्टी भराई शुरू हो चुकी है। 330 करोड़ की लागत से यह उद्यान बन रहा है। दो साल में बनकर आम लोगों के लिए तैयार होगा। इसके बनने के बाद जेपी गंगा पथ पर्यटकों का हब बनकर उभरेगा। उपटनावासियों को पहली बार इस तरह का उद्यान देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेबा परवीन के पेट और गर्दन को चाकू से गोद मारा, ईद पर बिहार में शौहर की हैवानियत

महिला हाट में मिलेंगे घरेलू उत्पाद

महिला उद्यमियों को उनके घरेलू उत्पाद, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को बेचने के लिए महिला हाट बनेंगे। महिला उद्यमियों को घरेलू उत्पाद और हस्तशिल्प बेचने का मौका मिलेगा। यह हाट विशेष रूप से महिला व्यवसायियों के लिए बनने जा रहा है। जहां वे उत्पाद बेच सकेंगी और बिहार की पारंपरिक कला को प्रदर्शित कर सकेंगी। खाने-पीने, पेंटिंग ग्राफ्ट, शिल्प, कला, नवाचार से संबंधित सामग्री मिलेगी।

सैर-सपाटे के साथ स्वच्छ हवा मिलेगी

उद्यान में सात किमी का लंबी वाकिंग के साथ साइकिल ट्रैक बनेंगे। इसपर सैर-सपाटे का अद्भुत आनंद मिलेगा। लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी। टहलने के बाद लोग पार्क के हरियाली के बीच सुकून का पल बिता सकेंगे। सभ्यता द्वार के पास बटर फ्लाई पार्क बनेगा। बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से रिवर फ्रंट को हरित क्षेत्र में विकसित करने को लेकर यह किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आंधी-पानी से किसान तबाह, उत्तर में सरसो; सीमांचल में मक्का बर्बाद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।