Bihar police will capture property of notorious criminals 1300 on target, orders issued for 10 1300 निशाने पर, 10 के लिए आदेश जारी; कुख्यात अपराधियों की संपत्ति नहीं छोड़ेगी बिहार पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

1300 निशाने पर, 10 के लिए आदेश जारी; कुख्यात अपराधियों की संपत्ति नहीं छोड़ेगी बिहार पुलिस

जिन बदमाशों की संपत्ति जब्ति के लिए आदेश मिल चुका है उनमें 3 अपराधी किशनगंज के, दो-दो गयाजी व मुजफ्फरपुर जिले के जबकि एक-एक पटना, जहानाबाद और नवादा जिले के हैं।

Thu, 7 Aug 2025 10:13 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
1300 निशाने पर, 10 के लिए आदेश जारी; कुख्यात अपराधियों की संपत्ति नहीं छोड़ेगी बिहार पुलिस

अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले कुख्यात अपराधियों को बिहार पुलिस नहीं छोड़ेगी। उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा। न्यायालय के स्तर से कार्रवाई शुरू हो गयी है। बिहार पुलिस ने ऐसे तकरीबन 1300 कुख्यातों को चिह्नित किया है, जिनमें से अब तक 10 की संपत्ति जब्ती का आदेश न्यायालय के स्तर पर जारी हो गया है। कोर्ट के आदेश के बाद अपराधियों में हरकंप है।

जिन बदमाशों की संपत्ति जब्ति के लिए आदेश मिल चुका है उनमें 3 अपराधी किशनगंज के, दो-दो गयाजी व मुजफ्फरपुर जिले के जबकि एक-एक पटना, जहानाबाद और नवादा जिले के हैं। किशनगंज के तीन कुख्यात अपराधियों में ठाकुरगंज थाना के नगर पंचायत निवासी रहीमुद्दीन उर्फ हैबर, विशनपुर थाना क्षेत्र के चांद हुसैन उर्फ चांद और सदर थाना के खगड़ा का मो. कुर्बान की अपराध की आय से अर्जित संपत्तियां जब्त किए जाने का आदेश न्यायालय ने दिया है। इसी तरह, नवादा जिले के नरहट थाना इलाके के कुख्यात बालू माफिया अजय कुमार उर्फ दीपम उर्फ दीपक की संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया वाला प्यार और फिर शादी , एक साल बाद निशा की हत्या; प्रेमी पर इल्जाम

1234 थाना क्षेत्रों से 1300 अपराधियों की संपत्तियां जब्त होंगी

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक सभी 38 जिलों के 1234 थाना क्षेत्रों से 1300 अपराधियों की संपत्तियां जब्ती किये जाने को लेकर चिन्हित की गयी हैं। इनमें सबसे अधिक 82 प्रस्ताव पटना जिले से आये हैं। इसके बाद गया से 55, रोहतास से 49, मोतिहारी से 48, मुजफ्फरपुर से 43, भागलपुर से 43, मधुबनी से 42, नालंदा से 41, दरभंगा से 39, समस्तीपुर से 35, सारण के 36, वैशाली से 33, पूर्णिया के 32, सीवान के 27, बक्सर के 24 अपराधियों को संपत्ति जब्ती को लेकर प्रस्ताव मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधु बनकर 30 साल से छिपा रहा बांग्लादेशी अपराधी, बंगाल पुलिस ने यूं किया अरेस्ट

बोले एडीजी कुंदन कृष्णन

अपराध की आय से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की संपत्तियां चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सबसे अधिक 82 प्रस्ताव पटना से मिले हैं। न्यायालय से अब तक छह अपराधियों की संपत्ति जब्ती का आदेश निर्गत हुआ है।- कुंदन कृष्णन, एडीजी (मुख्यालय), बिहार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाल मुंडवा कर गांव में घुमाया, पंचायत के आदेश पर बिहार में प्रेमी जोड़े पर जुल्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।