husband killed wife after one year of marriage meet through social media सोशल मीडिया वाला प्यार और फिर शादी , एक साल बाद ही निशा की हत्या; बिहार में प्रेमी पर संगीन इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सोशल मीडिया वाला प्यार और फिर शादी , एक साल बाद ही निशा की हत्या; बिहार में प्रेमी पर संगीन इल्जाम

प्राथमिकी में निशा के पिता पप्पू महतो ने कहा है कि निशा सोशल मीडिया के माध्यम से टिकारी थाना क्षेत्र के सिंघापुर गांव के रहने वाले स्व. अवधेश पासवान के पुत्र रवि कुमार पासवान के संपर्क में आयी थी। बाद में निशा और रवि का विवाह परिवार की सहमति से 14 मई, 2024 को करा दी गई।

Thu, 7 Aug 2025 09:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, टिकारी, गयाजी
share
सोशल मीडिया वाला प्यार और फिर शादी , एक साल बाद ही निशा की हत्या; बिहार में प्रेमी पर संगीन इल्जाम

सोशल मीडिया पर बढ़ी नजदीकियां के बाद सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमों के साथ एक हुए रवि ने अपनी पत्नी निशा की हत्या कर दी। हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला दिया। मामला बिहार के गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के सिंघापुर गांव से जुड़ा है। हत्या के मामले में समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी थानाक्षेत्र के जौनापुर गांव की रहने निशा के पिता पप्पू महतो ने अपने दामाद रवि कुमार समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल सभी फरार बताये जा रहे हैं। प्राथमिकी में निशा के पिता पप्पू महतो ने कहा है कि निशा सोशल मीडिया के माध्यम से टिकारी थाना क्षेत्र के सिंघापुर गांव के रहने वाले स्व. अवधेश पासवान के पुत्र रवि कुमार पासवान के संपर्क में आयी थी। बाद में निशा और रवि का विवाह परिवार की सहमति से 14 मई, 2024 को करा दी गई। शादी के कुछ समय बाद रवि निशा के साथ मारपीट करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों को CM नीतीश ने दी बड़ी राहत, तबादले के लिए अब 3 जिलों का विकल्प
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में अति बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की भी चेतावनी; मौसम का हाल

अस्तपाल में मौत की दी थी सूचना

चार अगस्त को निशा के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना दी कि गिर जाने के कारण निशा घायल हो गई है। इलाज के लिए अस्पताल लाये हैं। अस्पताल में निशा की मौत हो गई। निशा के पिता ने टिकारी पहुंचने तक निशा के शव रखने की बात कही। लेकिन ससुराल वालों ने दाह संस्कार कर दिया। बुधवार की सुबह टिकारी पहुंचे निशा के परिजनों ने हत्या कर शव जला दिये जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी उफनाई तो अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; नंबर जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।