bihar mlc nominations for 10 seats today nda fields 9 candidates suspense over deepak prakash continues बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए नामांकन आज, एनडीए के 9 उम्मीदवार तैयार; दीपक प्रकाश के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए नामांकन आज, एनडीए के 9 उम्मीदवार तैयार; दीपक प्रकाश के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। एनडीए के 9 उम्मीदवार तय हैं, जबकि मंत्री दीपक प्रकाश के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है।

Mon, 8 June 2026 08:33 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, हिंदुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए नामांकन आज, एनडीए के 9 उम्मीदवार तैयार; दीपक प्रकाश के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार

Bihar MLC Election 2026: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। विधानसभा सचिव के कमरे में सभी उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे के बीच अपना पर्चा भरेंगे, और आपको बता दें कि नामांकन दाखिल करने की यह आखिरी तारीख है। इस चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन विपक्षी महागठबंधन यानी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से रविवार की देर रात तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई थी। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आज नामांकन के दौरान पटना विधानसभा परिसर में दिग्गजों का भारी जमावड़ा लगने वाला है।

9 सीटों पर मुख्य चुनाव और एक पर उपचुनाव

विधान परिषद की कुल 10 सीटों में से 9 सीटों पर सामान्य चुनाव हो रहा है, जबकि 1 सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव के गणित को समझें तो प्रत्येक सीट पर जीत हासिल करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 25 विधायकों के वोटों की जरूरत होगी। इस लिहाज से एनडीए के घटक दलों के खाते में 9 में से 8 सीटों पर सीधी और निश्चित जीत तय मानी जा रही है। वहीं, बची हुई 10वीं सीट भी संख्या बल के हिसाब से एनडीए के पाले में ही जाती दिख रही है। जानकारों का कहना है कि अगर इन सीटों के लिए कुल 10 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, तभी 18 जून को वोटिंग कराई जाएगी, वरना सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है।

दीपक प्रकाश के नामांकन पर सस्पेंस बरकरार

इस पूरे चुनाव में इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा रालोमो नेता और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नामांकन को लेकर चल रही है। दरअसल, दीपक प्रकाश अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, इसलिए मंत्री पद पर बने रहने के लिए उनका चुना जाना जरूरी है। हालांकि, उनके नाम को लेकर रविवार देर रात तक एनडीए में स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी थी, लेकिन माना जा रहा है कि वे आज एनडीए की तरफ से पर्चा भर सकते हैं। इस संबंध में जब रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया, तो उन्होंने सस्पेंस बनाए रखते हुए कहा, "अभी थोड़ा इंतजार कीजिए, सोमवार को इसकी जानकारी सभी को हो जाएगी। हमारी बातचीत अंतिम दौर में चल रही है और हम हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार ट्रैफिक पुलिस में हुआ बड़ा बदलाव, थानों में 35+ उम्र के सिपाही हटेंगे
ये भी पढ़ें:पटना समेत दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, अभी और चढ़ेगा पारा; बारिश कब होगी
ये भी पढ़ें:RSS प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन मुंगेर में, बिहार-झारखंड के स्वयंसेवकों से संवाद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।