seventeen year boy murder during fight over dance programme in jahanabad bihar बिहार के जहानाबाद में नाच देखने के दौरान बवाल, 17 साल के लड़के की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के जहानाबाद में नाच देखने के दौरान बवाल, 17 साल के लड़के की हत्या

इसी दौरान बारात के कुछ लड़कों के साथ शराती पक्ष के कुछ युवक के साथ विवाद शुरू हो गया जिसके बाद लाठी- डंडे से बाराती पक्ष को शरारती पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान बाराती पक्ष के लोग भागने लगे।

Wed, 11 March 2026 06:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, घोसी, जहानाबाद
share
बिहार के जहानाबाद में नाच देखने के दौरान बवाल, 17 साल के लड़के की हत्या

बिहार के जहानाबाद जिले में 17 साल के लड़के की हत्या से सनसनी फैल गई है। घोसी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शादी समारोह में नर्तकियों के नृत्य देखने के क्रम में बाराती और शराती पक्ष के लोग भिड़ गए। इस क्रम में लाठी डंडे चले जिसमें घायल 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर सनी कुमार पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सदन पंडित का पुत्र बताया जाता है।

मंगलवार की दोपहर बारात आए एक किशोर की मौत की होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची मातमी सन्नाटा पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री की शादी थी। पटना जिले के फतेहपुर गांव से बारात आयी हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था और नाच प्रोग्राम में नर्तकियां नाच रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव और पत्नी के खिलाफ चार्जशीट, ED का ऐक्शन

इसी दौरान बारात के कुछ लड़कों के साथ शराती पक्ष के कुछ युवक के साथ विवाद शुरू हो गया जिसके बाद लाठी- डंडे से बाराती पक्ष को शरारती पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान बाराती पक्ष के लोग भागने लगे। काफी देर बाद जब लोग अपने परिवारों को ढूंढने लगे तो सनी अचेत अवस्था में जख्मी खेत में गिर पड़ा था जिसे इलाज को लेकर लोगों ने जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने मंगलवार की सुबह बेहतर इलाज को लेकर किशोर को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पीएमसीएच जाने के क्रम में सनी की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद शव को घोसी थाना लाया गया।

मामले में पुलिस प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है। इस सिलसिले में परिजनों ने बताया कि वे लोग फतेहपुर गांव से सोमवार को अर्जुन चौधरी के पुत्र साहिल चौधरी की शादी में शामिल होने को लेकर बारात लेकर बैना गांव पहुंचे थे। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मृतक किशोर के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 1426 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रद्द क्यों, नीतीश सरकार का फैसला
ये भी पढ़ें:राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव और पत्नी के खिलाफ चार्जशीट, ED का ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।