bihar education minister mithlesh tiwari annouced coaching class in government school and instentive for teachers बिहार के सरकारी स्कूलों में शाम के बाद कोचिंग क्लास, टीचरों को इंसेंटिव; शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सरकारी स्कूलों में शाम के बाद कोचिंग क्लास, टीचरों को इंसेंटिव; शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ऐलान

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्कूल से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले पूर्ववर्ती छात्रों को स्कूल से जोड़ा जाएगा और उन्हें अपने स्कूल को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Tue, 19 May 2026 07:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिहार के सरकारी स्कूलों में शाम के बाद कोचिंग क्लास, टीचरों को इंसेंटिव; शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ऐलान

बिहार के सरकारी स्कूलों में शाम को स्कूल खत्म होने के बाद उसी स्कूल के छात्रों के लिए कोचिंग क्लास चलेगी। इसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को अलग से इंसेंटिव मिलेगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। वह कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग की योजना स्कूल अवधि खत्म होने के बाद सरकारी स्कूलों को कोचिंग की तरह विकसित करने की है।

स्कूल अवधि के बाद कोचिंग चलाने से पहले छात्रों और अभिभावकों से राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए सभी डीईओ से भवनहीन और जर्जर स्कूलों की सूची मंगाई गई है। मुजफ्फरपुर के स्कूलों में बेंच-डेस्क में हुई अनियमितता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जांच कराते हुए दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में MLC चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, 4 सीट के लिए बीजेपी का 70 नामों पर मंथन
ये भी पढ़ें:बक्सर- रोहतास और भभुआ में लू, बिहार में गर्मी के सितम से राहत कब; मौसम का हाल

सफल पूर्ववर्ती छात्र अपने स्कूल को लेंगे गोद

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्कूल से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले पूर्ववर्ती छात्रों को स्कूल से जोड़ा जाएगा और उन्हें अपने स्कूल को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वे खुद अपने स्कूल को गोद लेंगे। स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) की तर्ज पर स्कूल को गोद लेने और उसके विकास में योगदान में सहयोग करने को कहा जाएगा। ये लोग स्कूल में होने वाली गतिविधियों की निगरानी भी करेंगे। ऐसे लोगों को बिहार दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

शिकायतों के निपटारे की तय होगी समय सीमा

मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में आने वाली शिकायतों के निपटारे की समय सीमा तय की जाएगी। समस्या के निदान की डिजिटल ट्रैकिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग में स्मार्ट लेटर प्रणाली विकसित की जाएगी। एक चीज के लिए एक से अधिक पत्र नहीं जारी होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों को एनओसी देने के नियम में भी बदलाव करने पर बात चल रही है। एनओसी में ऐसा प्रावधान रहेगा कि निजी स्कूलों की समय-समय पर निगरानी हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समधन पर हुआ हमला तो सम्राट की पुलिस पर बिफरे जीतन राम मांझी, आंदोलन की चेतावनी

शिक्षकों के तबादले को जल्द बनेगी नीति

मंत्री ने कहा कि शिक्षकों के तबादले पर जल्द नीति बनाएगी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए सरकार तेजी से काम करेगी। बिहार दुनिया में ज्ञान का केंद्र कैसे बने, इसपर हमलोग काम कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग के कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। निजी स्कूलों को भी निर्देश दिया जाएगा कि वह सीएसआर के तहत क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का विकास करे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।