bihar govt issues major guidelines from patna to prevent ebola virus entry बिहार में इबोला वायरस की एंट्री रोकने के लिए सरकार का महा-प्लान, जानें पटना से क्या आई बड़ी गाइडलाइन?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में इबोला वायरस की एंट्री रोकने के लिए सरकार का महा-प्लान, जानें पटना से क्या आई बड़ी गाइडलाइन?

Ebola Virus News: बिहार सरकार के निर्देश पर जमुई सदर अस्पताल में इबोला वायरस को लेकर 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। विदेश से आने वाले यात्रियों पर 21 दिनों तक कड़ी नजर रखी जाएगी।

Tue, 2 June 2026 08:20 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, जमुई
share
बिहार में इबोला वायरस की एंट्री रोकने के लिए सरकार का महा-प्लान, जानें पटना से क्या आई बड़ी गाइडलाइन?

Ebola Virus News: दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस (Ebola Virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी पटना से जारी हुई सख्त गाइडलाइन के बाद अब जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जमुई जिले के स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए सदर अस्पताल में 10 बेड का एक विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सरकार और विभाग की सबसे पैनी नजर विदेश से लौटने वाले यात्रियों पर टिकी हुई है।

पटना से निर्देश मिलने के बाद ऐक्शन में विभाग

जमुई के जिला इपिडेमोलॉजिस्ट शमीम अख्तर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पटना स्वास्थ्य मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के आधार पर सदर अस्पताल में इबोला से ग्रसित संभावित मरीजों के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जमुई या बिहार के अन्य हिस्सों में इस वायरस से संबंधित किसी भी मरीज की अब तक कोई पहचान नहीं हुई है। विभाग ने साफ किया है कि यदि हवाई अड्डे या बंदरगाह पर किसी यात्री में संदिग्ध लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे सीधे आइसोलेशन में रखकर जांच के लिए उसका सैंपल तुरंत एनआईवी पुणे भेजा जाएगा।

विदेश से आने वाले यात्रियों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया

बिहार स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के मुताबिक, विदेश से आने वाले लोगों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी में बिना लक्षण वाले वे यात्री हैं जो प्रभावित देशों से लौटे हैं, जिन्हें 21 दिनों तक खुद अपने बुखार की निगरानी करनी होगी। दूसरी श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जिनमें लक्षण तो नहीं हैं, लेकिन वे किसी इबोला मरीज या मृत व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं; इन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को रिपोर्ट करना होगा। वहीं, तीसरी श्रेणी में एयरपोर्ट या बंदरगाह पर ही स्पष्ट संदिग्ध लक्षण वाले यात्रियों को रखा गया है, जिन्हें बिना किसी देरी के सीधे विशेष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

2 से 21 दिनों के भीतर अचानक दिखते हैं लक्षण

डॉ. शमीम अख्तर के मुताबिक, इबोला के लक्षण संक्रमण के 2 से 21 दिनों में अचानक उभरते हैं। शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, बदन दर्द और गले में खराश शामिल हैं, जबकि बीमारी बढ़ने पर उल्टी, दस्त और चकत्ते होने लगते हैं। विदेश से आने वालों के लिए 21 दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य है। विभाग ने जनता से संदिग्धों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छोटे दुकानदारों को राहत, 10 से कम कर्मी रखने पर नहीं कराना होगा निबंधन
ये भी पढ़ें:बिहारके मुंगेर में मिला धरती का सबसे पुराना और विशाल वटवृक्ष, उम्र कर देगा हैरान
ये भी पढ़ें:बिहार में हीटवेव से बचकर करें, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; अभी और चढ़ेगा पारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।