bihar education department issued toll free number for complain about teachers behaviou and mid day meal टीचरों के आचरण या मीड डे मील में हो गड़बड़ी, इन नंबरों पर करें शिकायत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टीचरों के आचरण या मीड डे मील में हो गड़बड़ी, इन नंबरों पर करें शिकायत

  • टोल फ्री नंबर के अलावा विभाग ने पांच अलग-अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इन सभी नंबरों पर शिक्षकों के आचरण, मध्याह्न भोजन, आधारभूत संरचना, परीक्षा और प्रमाणपत्रों आदि को लेकर इन नम्बरों पर शिकायत की जा सकती है।

Wed, 22 Jan 2025 12:27 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
टीचरों के आचरण या मीड डे मील में हो गड़बड़ी, इन नंबरों पर करें शिकायत

बिहार में शिक्षा विभाग ने छात्रों और उनको अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर मुहैया कराया गया और इस टोल फ्री नंबर पर स्कूल में शिक्षकों के आचरण की शिकायत की जा सकती है। टोल फ्री नंबर के अलावा विभाग ने पांच अलग-अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इन सभी नंबरों पर शिक्षकों के आचरण, मध्यान भोजन, आधारभूत संरचना, परीक्षा और प्रमाणपत्रों आदि को लेकर इन नम्बरों पर शिकायत की जा सकती है।

इन नंबरों पर बताएं अपनी समस्या

छात्र-छात्राएं या अभिभावक टोल फ्री नंबर - 14417/18003454417 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर - 9229206201, 9229206202, 9229206203, 9229206204, 9229206205

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है कुख्यात जोगा डॉन, सांसद से रंगदारी मांगने में आया नाम;फिलीपींस में है कैद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी सफाई

कर सकते हैं यह सभी शिकायतें

आपको बता दें कि इन नंबरों पर फोन कर आप स्कूलों के कमरों, बेंच-डेस्क, शौचालय की उपलब्धता, पंखा, ट्यूब लाइट, बल्ब से जुड़ी शिकायतें कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यालय के सही समय पर संचालन, महिला शिक्षिका, छात्र या छात्राओं के साथ अर्मयादित व्यवहार, मीड डे मील की उपलब्धता, मौसमी फल का वितरण, अंडे की उपलब्धता, किचेन की साफ-सफाई, साइकलि योजना, छात्रवृति इत्यादि से संबंधित शिकायतें की जा सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की ठगी, रूस से कनेक्शन और तौसीफ की तलाश; पटना में मुंबई पुलिस की रेड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।