Bihar Education department ACS S Siddharth sent his resignation to cm nitish kumar बिहार में शिक्षा विभाग के ACS का इस्तीफा? एस सिद्धार्थ ने खुद किया खंडन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शिक्षा विभाग के ACS का इस्तीफा? एस सिद्धार्थ ने खुद किया खंडन

एसीएस एस सिद्धार्थ ने कुछ मीडिया रिपोर्ट में उनके इस्तीफे के संबंध में चल रही खबरों का खंडन किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग के मीडिया ग्रुप पर अपने इस्तीफे का खंडन किया है।

Tue, 22 July 2025 07:37 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में शिक्षा विभाग के ACS का इस्तीफा? एस सिद्धार्थ ने खुद किया खंडन

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा देने से संबंधित खबरों का खंडन कर दिया है। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि ACS एस सिद्धार्थ ने वीआरएस के तहत अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा था कि डॉक्टर एस. सिद्धार्थ ने अपना इस्तीफा 17 जुलाई को ही सौंप दिया था।

लेकिन अब एसीएस एस सिद्धार्थ ने कुछ मीडिया रिपोर्ट में उनके इस्तीफे के संबंध में चल रही खबरों का खंडन किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग के मीडिया ग्रुप पर अपने इस्तीफे का खंडन किया है। कुछ मीडिया पोर्टल पर उनके इस्तीफे की खबर चलने के बाद उनका यह खंडन आया है।

बहरहाल आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में डॉक्टर एस सिद्धार्थ की कार्यशैली हमेशा चर्चा में रहती है। एस सिद्धार्थ की पहचान एक तेज-तर्रार आईएएस के तौर पर है। अपने कार्यकाल में एस सिद्धार्थ ने बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्रों की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति पर जहां जोर दिया तो वहीं एस सिद्धार्थ शिक्षकों की हाजिरी पर भी विशेष ध्यान देते हैं। एस सिद्धार्थ अक्सर अपने कार्यालय से वीडियो कॉल कर इस बात की भी जांच करते रहे हैं कि स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कैसी है और शिक्षक स्कूल में मौजूद हैं या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पलायन का दंश और पूजा कर गंगा मइया से लौटने की गुहार, बिहार में कोसी नदी भी उफनाई

शिक्षा विभाग के एसीएस डॉक्टर एस सिद्धार्थ साल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो इस साल नवंबर के महीने में रिटायर होने वाले हैं। चाय की दुकानों पर आम लोगों से बातचीत और दुकान पर खुद मिठाई बनाकर भी एस सिद्धार्थ चर्चा में रहे। आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक अन्य आईएएस अफसर दिनेश कुमार राय ने अपने पद से वीआरएस लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मतदाता पुनरीक्षण में 44 लाख वोटर अपने पते पर नहीं मिले, चुनाव आयोग ने दी जानकारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।