one suspect caught from outside gopal khemka house in patna gandhi maidan मर्डर के बाद गोपाल खेमका के घर के पास पकड़ाया एक संदिग्ध, शूटर की अब भी तलाश; आरा, वैशाली में दबिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मर्डर के बाद गोपाल खेमका के घर के पास पकड़ाया एक संदिग्ध, शूटर की अब भी तलाश; आरा, वैशाली में दबिश

इस संदिग्ध को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उसका नाम रोशन कुमार है। यह भी दावा किया जा रहा है कि रोशन पटना के ही पुनपुन का रहने वाला है। हालांकि, इस संदिग्ध के बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Mon, 7 July 2025 09:45 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मर्डर के बाद गोपाल खेमका के घर के पास पकड़ाया एक संदिग्ध, शूटर की अब भी तलाश; आरा, वैशाली में दबिश

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद से शूटर को पकड़ने में पुलिस अब तक नाकाम है। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। दरअसल इस संदिग्ध को कारोबारी के घर के बाहर से ही पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, देर रात गोपाल खेमका के गांधी मैदान के पास स्थित घर के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इस संदिग्ध को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उसका नाम रोशन कुमार है। यह भी दावा किया जा रहा है कि रोशन पटना के ही पुनपुन का रहने वाला है। हालांकि, इस संदिग्ध के बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस संदिग्ध से पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रोशन किसी मामले में कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे के मर्डर से जुड़े हैं गोपाल खेमका हत्याकांड के तार? कड़ियां जोड़ रही पुलिस

बिहार के दो जिलों में दबिश

गोपाल खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद या कारोबारी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पटना के रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने दावा किया है कि अहम सुराग के आधार पर छापेमारी की जा रही है। अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे। पुलिस मान रही है कि लाइनर बांकीपुर क्लब से घर लौट रहे खेमका की जानकारी शूटर को दे रहा था। जाहिर है इस केस में अब एक लाइनर की भूमिका भी सामने आने लगी है। लिहाजा बांकीपुर क्लब से गांधी मैदान स्थित कटारुका निवास तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस केस में सफलता हासिल करने के लिए पुलिस फतुहा, वैशाली और आरा में भी दबिश दे रही है।

गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस अभी गहन छानबीन कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस इस मर्डर केस में शामिल अपराधियों के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही इसपर बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मामले में बनाई गई एसआईटी ने पटना से सटे करीब 14 जगहों पर दबिश डाली है और सुराग की तलाश की है। केस में पुलिस को शूटर के साथ-साथ उस मास्टरमाइंड की भी तलाश है जिसने इस खूनी-खेल की पटकथा लिखी। हालांकि, तमाम कवायदों के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली है जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन की किरकिरी भी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।