bihar dgp vinay kumar said forensic test will conduct of police pistol after farmer dead in muzaffarpur gaighat firing मुजफ्फरपुर में किसान की मौत कैसे हुई, पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक जांच; थानेदार पर गोली मारने का है आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में किसान की मौत कैसे हुई, पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक जांच; थानेदार पर गोली मारने का है आरोप

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने गायघाट के थानेदार राजा सिंह को लाइन हाजिर कर घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। मजिस्ट्रेट जांच की भी अनुशंसा की गई है। किसान की मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल करने के लिए पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक जांच भी होगी।

Thu, 19 March 2026 09:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, गायघाट, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर में किसान की मौत कैसे हुई, पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक जांच; थानेदार पर गोली मारने का है आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां में मंगलवार देर रात रात पॉक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर उस पर हमला किया। पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से 55 वर्षीय किसान जगतवीर राय की मौत हो गई। पुलिस टीम को मौके से भागना पड़ा। घटना में थानेदार सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग चोरनियां में जुट गए और किसान का शव रखकर हंगामा किया।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने गायघाट के थानेदार राजा सिंह को लाइन हाजिर कर घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। मजिस्ट्रेट जांच की भी अनुशंसा की गई है। किसान की मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल करने के लिए पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक जांच भी होगी। दूसरी ओर, मृत किसान के परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जगतवीर को निकट से गोली मारी। ग्रामीणों के अनुसार रात 12 बजे के बाद थानेदार के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरनियां निवासी भिखारी राय को पकड़ने पहुंची थी। भिखारी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर इंजीनियर को विदेशी फंडिंग का शक, रियल स्टेट में भी किया निवेश

पुलिस भिखारी राय के बदले अजय राय के घर में घुस गई और उसे पकड़कर ले जाने लगी। इस पर पुलिस से ग्रामीणों की झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि थानेदार ने खुद तीन राउंड फायरिंग की। पहले हवाई, फिर अजय पर गोली चलाई तो वह छिप गया। तीसरी गोली बचाव करने पहुंचे जगतवीर के सीने में मार दी। इधर, ग्रामीण एसपी ने कहा कि भीड़ ने पथराव और फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की।

डीजीपी बोले- अधेड़ को कैसे गोली लगी, जांच होगी

पुलिस ने किसान जगतवीर की मौत पुलिस फायरिंग में होने से इनकार कर दिया है। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी। अधेड़ को गोली कैसे लगी, इसकी जांच होगी। मृतक के शरीर में मिली गोली और पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक जांच भी होगी। आरोपियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद दूसरे पक्ष से भी गोली की आवाज सुनी गई। बाद में पुलिस को एक अधेड़ की गोली लगने से मौत की सूचना दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस, सेक्स रैकेट पकड़ाया; हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।