Bihar CM Samrat Choudhary task to Bihar police to establish rule of law at any cost 150 करोड़ की जगह 200 करोड़ लीजिए, सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दे दिया बड़ा टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

150 करोड़ की जगह 200 करोड़ लीजिए, सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दे दिया बड़ा टास्क

सीएम ने कहा कि पुलिस पर जितना इनवेस्टमेंट हो, कम है क्योंकि, सुसशन स्थापित होने से ही राज्य प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। बिहार पुलिस को सशक्त बनाने के लिए 150 करोड़ की जगह 200 करोड़ लगे तो भी कोई चिंता नहीं करना है।

Thu, 21 May 2026 07:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
150 करोड़ की जगह 200 करोड़ लीजिए, सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दे दिया बड़ा टास्क

Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर कहा है कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है तो उसे जवाब देने में 48 घंटे से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण और सशक्त बनाने के लिए 150 करोड़ की जगह 200 करोड़ खर्च हो जाएं पर अपराध के खात्मा और सुसाशन का राज स्थापित करने की दिशा में कोई कोताही नहीं होना चाहिए। सम्राट चौधरी ने डीजीपी विनय कुमार की मौजूदगी में बिहार पुलिस की जमकर तारीफ की। कहा कि बिहार पुलिस पर जितना भी इनवेस्टमेंट किया जाए, कम है।

सीएम ने कहा कि पुलिस बल को चिंता नहीं करना है। पुलिस वालों ने अगर चिंता किया तो डायवर्ट हो जाएंगे। तब सुसाशन नहीं आ सकता है जो राज्य में उद्योग, सड़क, शिक्षा या विकास के अन्य टारगेट को पूरा करने के लिए जरूरी है। पुलिस कर्मियों का जॉब सबसे कठिन है जिन्हें सातों दिन चौबिसों घंटे काम करना पड़ता है। इनके बल पर सरकार सुसाशन स्थापित कर सकती है। आज बिहार में पुलिस बलों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। लगभग 30 हजार महिलाएं बिहार पुलिस का हिस्सा बन गई हैं। आप लोगों के बल पर बिहार में उद्योग धंधे खड़े होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी देश से माफी मांगें; पीएम पर कांग्रेस सांसद की टिप्पणी से भड़के CM

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दों से ऊपर उठ गया है। अब राज्य में उद्योगों के विस्तार की बारी है। इसे देखते हुए राज्य में बजट का आकार बड़ा हो रहा है। लेकिन, थोड़ी चिंता यह है कि राज्य में राजस्व के सिस्टम में और सुधार की जरूरत है क्योंकि अभी हम लोग मात्र 60 हजार करोड़ ही जुटा पाते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि नवम्बर से पहले बिहार में पांच लाख करोड़ का निवेश कराया जाएगा। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बिहार विकसित बिहार के माध्यम से विकसित भारत का सपना साकार हो। इसके लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार जी ने काफी काम किया। आगे का सफर हमें तय करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट राज में हथियार फेंकने लगे अपराधी! हवन-जाप करके गंगा में बहा दिया कट्टा

गुरुवार को सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम में पुलिस कर्मियों के आश्रितों को बीमा राशि का चेक वितरण कार्यक्रम में सीएम ने भाग लिया। दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से 150 करोड़ की मांग की गई है। इस मद में आप चाहें तो 200 करोड़ ले लें पर सुसाशन के लक्ष्यों को अवश्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि जो राज्य की सेवा करते लोग चले गए उनकी भरपाई धन से नहीं हो सकती पर, उनके परिजनों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग के तौर पर यह राशि उपलब्ध कराई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार के ब्रांड बिहार पर काम शुरू; श्रद्धा शर्मा ने मांगे आयडिया और सुझाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।