bihar budget will more than three lakh crore will be presented on 3rd February बिहार बजट 3.66 लाख करोड़ से अधिक का होगा, विधानसभा में 3 फरवरी को होगा पेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार बजट 3.66 लाख करोड़ से अधिक का होगा, विधानसभा में 3 फरवरी को होगा पेश

Bihar Budget: बिहार सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा के बाद युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं नागर विमानन विभाग का गठन किया गया है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगामी बजट में बढ़ते रोजगार को लेकर गैर योजना मद की राशि में बढ़ोतरी होगी।

Tue, 20 Jan 2026 07:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कौशलेंद्र मिश्र, पटना
share
बिहार बजट 3.66 लाख करोड़ से अधिक का होगा, विधानसभा में 3 फरवरी को होगा पेश

Bihar Budget: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार का वार्षिक बजट 3.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा। यह वर्तमान वित्तीय वर्ष के वार्षिक बजट 3.17 लाख करोड़ रुपये से करीब 11 फीसदी अधिक है। यानी वर्ष 2025-26 से करीब 50 हजार करोड़ रुपये अधिक बजट रहने का अनुमान है। बता दें कि वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में 38 हजार करोड़ रुपये अधिक बजट पेश किया गया था। वित्त विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष के वार्षिक बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में दो सत्रों में बजट पूर्व बैठक का आयोजन कर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सुझाव और परामर्श भी प्राप्त किए गए हैं। वहीं, वित्त विभाग की ओर से 26 जनवरी तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आगामी वार्षिक बजट बिहार विधानमंडल में तीन फरवरी को पेश किया जाएगा। आगामी राज्य बजट में रोजगार और सात निश्चय-3 पर विशेष जोर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में NEET छात्रा के फोन से मिटाए गए व्हाट्सएप चैट रिकवर, डायरी भी मिली

राज्य सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा के बाद युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं नागर विमानन विभाग का गठन किया गया है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगामी बजट में बढ़ते रोजगार को लेकर गैर योजना मद की राशि में बढ़ोतरी होगी। नई नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, राज्य में हवाई अड्डों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। सात निश्चय-3 को लेकर संबंधित विभागों के लिए पहले बजटीय उपबंध की जाएगी। इसके बाद ही अन्य कार्यों के लिए राशि का उपबंध किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनारस-सियालदह अमृत भारत पटना जंक्शन पर रुकेगी, 3 ट्रेनों की टाइमिंग जान लीजिए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।