bihar assembly elections total 90712 voting booths in 38 district highest in patna बिहार विधानसभा चुनाव: 38 जिलों में कुल 90712 मतदान केंद्र, कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा चुनाव: 38 जिलों में कुल 90712 मतदान केंद्र, कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम

पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार राज्यभर में 12817 नये मतदान केंद्र जोड़े गये हैं। 1200 से कम मतदाता पर मतदान केंद्र का निर्धारण करने से यह संख्या बढ़ी है। पहले मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम सीमा 1500 थी।

Wed, 10 Sep 2025 07:44 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, सुमित, पटना
share
बिहार विधानसभा चुनाव: 38 जिलों में कुल 90712 मतदान केंद्र, कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी 38 जिलों में मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90712 मतदान केंद्र निर्धारित हुए हैं। निर्वाचन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक 14 विधानसभा क्षेत्र वाले पटना जिले में सर्वाधिक 5665 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वहीं, एकमात्र विधानसभा क्षेत्र वाले शिवहर जिले में मात्र 368 मतदान केंद्र होंगे।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक पटना सहित आठ जिलों में दस या उससे अधिक विधानसभा क्षेत्र हैं। वहीं, पांच या उससे अधिक और 10 से कम विधानसभा क्षेत्र वाले 17 जिले जबकि पांच से कम विधानसभा क्षेत्र वाले 13 जिले हैं। पटना के बाद मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक 4186 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इसके बाद पूर्वी चंपारण, मधुबनी, गया, समस्तीपुर और दरभंगा में सर्वाधिक मतदान केंद्र बने हैं। सबसे कम मतदान केंद्र वाले जिलों में शिवहर, शेखपुरा, अरवल, लखीसराय, जहानाबाद शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब नीतीश कुमार 7 दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, साल 2000 का चुनाव था खास

1200 से कम मतदाता पर निर्धारित हुए मतदान केंद्र

पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार राज्यभर में 12817 नये मतदान केंद्र जोड़े गये हैं। 1200 से कम मतदाता पर मतदान केंद्र का निर्धारण करने से यह संख्या बढ़ी है। पहले मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम सीमा 1500 थी, जिसे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अधिकतम 1,200 कर दिया गया है।

इसके चलते बिहार में मतदान केंद्रों की कुल संख्या पहले 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस साल सभी 90712 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब-कास्टिंग की व्यवस्था की है। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित कैमरे लगाये जायेंगे। यह कैमरे इंटरनेट की मदद से जिला निर्वाचन कार्यालय और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जुड़े रहेंगे। कैमरों की मदद से मतदान केंद्रों पर पूरी मतदान प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग की जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: यात्रा के बाद कांग्रेस ने बनाया रैली का प्लान, राहुल-खरगे का मंथन

यहां सर्वाधिक मतदान केंद्र

जिला-विस क्षेत्र-मतदान केंद्र

पटना-14-5665

मुजफ्फरपुर-11-4186

पूर्वी चंपारण-12-4095

मधुबनी-10-3882

गयाजी-10-3866

समस्तीपुर-10-3623

दरभंगा-10-3329

यहां सबसे कम मतदान केंद्र

जिला-विस क्षेत्र-मतदान केंद्र

शिवहर-01-368

शेखपुरा-02-582

अरवल-02-651

लखीसराय-02-904

जहानाबाद-03-1009

मुंगेर-03-1208

किशनगंज-04-1466

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 6 लाख स्कूल शिक्षकों की वरीयता नई कमेटी करेगी तय, सदस्य कौन-कौन होंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।