Mobile phones can be deposited at the booth on the day of voting in Bihar elections बिहार चुनाव में वोटिंग के दिन बूथ पर जमा कर सकेंगे मोबाइल फोन, लेकिन करना पड़ेगा ये काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव में वोटिंग के दिन बूथ पर जमा कर सकेंगे मोबाइल फोन, लेकिन करना पड़ेगा ये काम

बिहार चुनाव में वोटिंग के दिन मतदाता अपना मोबाइल फोन बूथ पर जमा कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने बूथों के ठीक बाहर मोबाइल जमा सुविधा की अनुमति देने का निर्णय लिया है। लेकिन स्विच्ड ऑफ मोबाइल ही जमा करने की अनुमति मिलेगी।

Fri, 23 May 2025 06:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव में वोटिंग के दिन बूथ पर जमा कर सकेंगे मोबाइल फोन, लेकिन करना पड़ेगा ये काम

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन मतदाता अपना मोबाइल फोन मतदान केंद्र (बूथ) पर जमा कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने बूथों के ठीक बाहर मोबाइल जमा सुविधा की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में केवल बंद (स्विच्ड-ऑफ) मोबाइल फोन ही रखने की अनुमति होगी। शुक्रवार को चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार के पास साधारण पिजन होल बॉक्स या जूट बैग की व्यवस्था की जाएगी।

हाल में भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी चार दिन के बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरान चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं, ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग, ईवीएम/वीवीपीएटी सत्यापन प्रक्रिया, तकनीकी प्रोटोकॉल की समेत कई मामलों की समीक्षा की थी। चुनाव आयुक्त ने दूरदराज और जंगली मतदान क्षेत्रों में सुगमता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केन्द्र मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी तरह सुसज्जित होने चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त ने EVM एफएलसी सेंटर का लिया जायजा
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होना मुश्किल, जानिए कहां अटक रही बात
ये भी पढ़ें:एकजुट रहें, जनता के पास जाएं; CM नीतीश ने NDA के नेताओं को सौंपा टास्क
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव 2025: EVM की एफएलसी शुरू, 30 जून तक सभी जिलों में पूरा करने का टास्क

साथ ही 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के बीच मतदाता पंजीकरण की कम दर पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि अनुमानित 2,04,162 में से केवल 29,897 का ही पंजीकरण हुआ है, जो 85 प्रतिशत की कमी है। मतदाता सूची को एक गतिशील दस्तावेज बताते हुए जोशी ने निर्देश दिया कि मृतक मतदाताओं के नाम तुरंत हटा दिए जाएं तथा सभी रिकार्ड अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने चुनावी कार्यों की तात्कालिकता और समयबद्ध प्रकृति पर बल दिया तथा अधिकारियों से ईमानदारी, दक्षता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आदेश दिया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।