सबसे बड़ा अपहरण! BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया; नीतीश पर अखिलेश का तंज
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। जिसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बिहार का ‘सबसे बड़ा अपहरण’ बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। और कहा कि बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुरूवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। जिसके बाद से अब वे दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। साफ हो गया है कि बिहार में सीएम की कुर्सी पर नया चेहरा दिखेगा। सीएम की रेस में कई नाम चल रहे हैं। बिहार में सियासी उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होने राज्य की राजनीति में इस उथलपुथल को बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण करार दिया। साथ ही अलग नंबर... लिखकर एक पहेली भी छोड़ दी है।
अखिलेश ने बीजेपी को घेरा
सपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा ये दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफी है। इसके अलावा उन्होने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें जेडीयू दफ्तर में नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहे हैं। खाने की प्लेटें फेंक रहे हैं।
आपको बता दें होली के दिन सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाएं तेज हो गई। और गुरूवार को खुद नीतीश कुमरा ने सोशल मीडिय एक्स पर पोस्ट कर इस बात का ऐलान कर दिया। उन्होने लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा। जिसके बाद उन्होने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
वहीं इस सियासी उलटफेर पर पूरा विपक्ष इसके पीछे बीजेपी और जदयू के कुछ नेताओं की साजिश बता रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। वहीं बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज बीजेपी ने नीतीश को निपटाया है, जल्द ही जेडीयू का नंबर आएगा। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीतीश के अचानक राज्यसभा जाने के फैसले को भाजपा का सबसे बड़ा अपहरण करार दिया।




साइन इन