मनमाना किराया वसूल रहे ऑटो चालक
जगह-जगह बिचौलिए वसूल रहे है कमीशन नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के टूटने के

नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के टूटने के बाद जहां लोगों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रहा है वही बिचौलियों के साथ साथ ऑटो चालकों,बस चालकों की मनमानी चरम सीमा पर है। नाव से उतरकर समान लेकर ऑटो पर बैठे चौसा मधेपुरा के राजेश ने बताया कि ऑटो चालक ने उससे भाड़ा 70 रुपया लिया जबकि भाड़ा 40 रुपया है। बोलने पर कहता है कि एजेंट को कमीशन देना पड़ता है। वहीं कसबा पूर्णिया की सुनीता देवी ने कहा कि उसे जीरो माइल जाना है वहां से बस लेकर पूर्णिया जाएगी। जीरो माइल का भाड़ा 40 रुपया लिया जबकि नवगछिया से भागलपुर का भड़ा 50 रुपया था। ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं। रंगरा के मोहन चौधरी ने बताया कि ऑटो चालक की मनमानीचर्म सीमा पर है।
कमीशन एजेंटों का दोहन शुरू, चालक परेशान
सेतु के टूटने के बाद घाट पर आनेवाले वाहनों से कमीशन वसूलने के लिए एजेंटों की भरमार हो गई है। जाह्नवी चौक से लेकर घाट तक वाहन चालकों से बिचौलिए कमीशन वसूल रहे है जिससे भाड़ा बढ़ रहा है। एक चालक ने डरते हुए बताया कि जाह्नवी चौक से बस नीचे गंगा घाट पर जाने पर पांच रुपए कमीशन लिया जाता है। नाव वालों से भी कमीशन लेने का खेल चल रहा है जिससे भाड़े में वृद्धि हो रही है।
स्थानीय लोगों की शिकायतें
स्थानीय गुलशन कुमार, मुकेश मंडल ने बताया कि प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। गंगा नदी में लगातार एसडीआरएफ की बोट घूम रही है। वहीं लोगों ने कहा कि जाह्नवी चौक के पास काफी खाली जमीन है जहां बसों को लगवाया जा सकता है। वहीं स्टैंड बनाया जाए ताकि यात्रियों को एक जगह आकर बस पकड़ने की सुविधा मिल सके। इससे बिचौलियों के मनमानी पर भी रोक लगेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन