Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVikramshila Bridge Collapse Bhagalpur-Naugachia Connectivity Restored via Waterways
भागलपुर : नाव और स्टीमर से लोगों का आनाजाना जारी
भागलपुर और नवगछिया के बीच विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद जलमार्ग से फिर से संपर्क स्थापित हो गया है। हजारों लोग सुबह से नाव और स्टीमर का उपयोग कर गंगा पार कर रहे हैं। प्रशासन घाटों को दुरुस्त कर रहा है और किसान ताजे फल-सब्जियां लेकर भागलपुर आ रहे हैं।
Fri, 8 May 2026 10:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद भागलपुर और नवगछिया का संबंध फिर से जलमार्ग आधारित संसाधनों पर हो गया है। हजारों लोग सुबह पांच बजे से ही नाव और स्टीमर के सहारे गंगा नदी आरपार हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से नाव घाटों को दुरुस्त किया जा रहा है। एसपी सिंगला कंपनी के मजदूर दोनों ओर स्लॉप तैयार कर रहे हैं और डेक बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अब तो सब्जी और केला किसान भी नाव के सहारे ताजी सब्जियां और केले लेकर भागलपुर शहर आने लगे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन