Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTribal Gathering in Delhi 30 Representatives from Kahlagan Pirpainti and Sanhaula to Attend
जनजाति समागम के लिए 30 प्रतिनिधि रवाना
कहलगांव से लगभग 30 जनजातीय प्रतिनिधि 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति समागम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। यह समागम धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के संकल्प के साथ जनजातीय समाज की एकता का प्रतीक होगा।
Sat, 23 May 2026 01:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

कहलगांव, निज प्रतिनिधि जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल जनजाति समागम में भाग लेने के लिए कहलगांव, पीरपैंती और सन्हौला प्रखंडों से लगभग 30 जनजातीय प्रतिनिधि रवाना हुए। मंच के पदाधिकारी करण मुर्मू, शिवजी उरांव, सोनू किस्कू और लाल बिहारी मुर्मू ने बताया कि धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के संकल्प के साथ जनजातीय समाज पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राजधानी में एकत्रित हो रहा है। यह समागम जनजातीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का महाकुंभ साबित होगा।
ये भी पढ़ें:जनजाति समागम के लिए 30 प्रतिनिधि रवाना
ये भी पढ़ें:हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन