Delhi Rally for Tribal Rights 407 Participants Depart from Kishanganj जनजाति गर्जना रैली के लिए 407 लोग दिल्ली रवाना, Kishanganj Hindi News - Hindustan
More

जनजाति गर्जना रैली के लिए 407 लोग दिल्ली रवाना

किशनगंज। 'चलो दिल्ली' जनजाति गर्जना रैली के लिए 407 लोग किशनगंज से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह आयोजन जनजाति समाज के अधिकारों और सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 24 मई 2026 को दिल्ली के लाल किला मैदान में एक भव्य जनजाति सांस्कृतिक समागम होने जा रहा है।

Sat, 23 May 2026 12:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share
जनजाति गर्जना रैली के लिए 407 लोग दिल्ली रवाना

किशनगंज। 'चलो दिल्ली' जनजाति गर्जना रैली के लिए वनवासी कल्याण आश्रम और संचालन समिति के सदस्यों द्वारा किशनगंज जिला और आसपास के शहरों से दिल्ली के लिए 407 लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गये। वनवासी कल्याण आश्रम और संचालन समिति के सदस्यों के संयुक्त तत्वावधान और कुशल प्रबंधन में शुक्रवार को किशनगंज से एक विशाल जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह पूरा आयोजन जनजाति समाज को 'असली हक व न्याय दिलाने' और 'जनजाति का मान बढ़ाने' के उद्देश्य से किया जा रहा है। आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित होने जा रहे भव्य 'जनजाति सांस्कृतिक समागम (जनजाति गर्जना रैली)' को लेकर जिले भर के जनजाति समाज में भारी उत्साह है। इस महा-रैली में शामिल होने के लिए जिला किशनगंज और इसके आसपास के शहरों के सभी सुदूर ग्रामीण अंचलों व क्षेत्रों से जनजाति भाई-बहन सुबह से ही जिला मुख्यालय स्थित आश्रम में जुटने शुरू हो गए थे। वनवासी कल्याण आश्रम और संचालन समिति के सदस्यों ने इन सभी क्षेत्रों से आए कुल 407 सम्मानित सदस्यों और सहयोगी बंधुओं का स्वागत किया और उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप

रैली का उद्देश्य

सेक्रेटरी गौतम पोद्दार ने कहा कि "यह 'जनजाति गर्जना रैली' हमारे समाज के अस्तित्व, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। वर्षों से सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले हमारे जनजाति भाई-बहनों को उनका वास्तविक हक, न्याय और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना ही हमारा मुख्य संकल्प है। दिल्ली के लाल किला मैदान से गूंजने वाली यह आवाज देश के नीति-निर्धारकों तक हमारे समाज की जायज मांगों को पहुंचाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोड़ैयाहाट से गर्जना रैली को लेकर सैकड़ों लोग रवाना

यात्रियों की तैयारी

वनवासी कल्याण आश्रम, किशनगंज के ट्रेजरर अजय गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से ही पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने सभी 407 यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में सुरक्षित बैठने का आग्रह किया। उन्होंने किशनगंज की समस्त जनता से भी इस ऐतिहासिक 'जनजाति गर्जना' आंदोलन को सफल, प्रेरणादायी एवं यादगार बनाने के लिए निरंतर सहयोग देने का विशेष आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

कार्यक्रम में गौतम पोद्दार, राकेश जैन, राजीव केसरी, गौतम मजूमदार, दुर्गा उराव, नागेन उरांव, नारायण हेंब्रम, मगनी हेंब्रम, बुधराई मुर्मू, शिवलाल हांसदा, मुकेश हेम्ब्रम, विकास सोरेन, सुंदरलाल सिंह, संजय सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।