मुंगेर : विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से क्षतिग्रस्त होने से मार्ग से बढ़ गई भारी वाहनों की आवाजाही
हवेली खड़गपुर में नंदलाल बसु चौक से अंबेडकर चौक और तारापुर मोड़ तक प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। राजद नेता ईशु यादव ने प्रशासन से जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

आरटीआर हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर में हर दिन जाम की स्थिति से आमजन काफी परेशान है। आलम यह है कि नंदलाल बसु चौक से लेकर अंबेडकर चौक और तारापुर मोड़ तक प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमे लोग घंटों देर तक जाम में फंसे रहते है। जबकि प्रशासन की ओर से नंदलाल बसु चौक, आंबेडकर चौक पर पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर किया गया है लेकिन उसके बावजूद बड़े बड़े मालवाहक वाहन के साथ बस, ट्रक और छोटी कारें भी जाम में फंसा रहता है। बताया जा रहा है कि नंदलाल बसु चौक के समीप मोड़ के संकरा होने की वजह से हर दिन जाम की स्थिति से आमजनों को परेशान होना पड़ रहा है।
इधर सोमवार को भी संत टोला से लेकर नंदलाल बसु चौक, आंबेडकर चौक और तारापुर मोड़ तक जाम में वाहनों की लंबी कतार से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। जिसमें वाहन घंटों तक सरकती रही और लोग वाहन के अंदर बैठे परेशान रहे। जाम की स्थिति ऐसी है कि लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इधर भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद उस रूट से छोटे बड़े वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है। जिसकी वजह से नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार से आने वाले और उस तरफ जाने वाले बड़े मालवाहक और अन्य वाहनों की आवाजाही हवेली खड़गपुर की ओर से होने की वजह से वाहनों का दबाव इस मार्ग पर और अधिक बढ़ गया है। सोमवार को संत टोला से तारापुर मोड तक वाहनों की लंबी कतार के बाबत राजद नेता ईशु यादव ने प्रशासन से अविलंब जाम की समस्या के समाधान की दिशा में पहल की मांग की है। ईशु यादव ने कहा कि सड़क के अतिक्रमित हिस्से को मुक्त कराकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए दुरुस्त करें साथ ही बायपास का निर्माण अविलंब कराया जाए जिससे लोगों को जाम के संकट से राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन