बांका: भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित, पानी की किल्लत बढ़ी
बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही जल स्तर में गिरावट आई है, जिससे कई इलाकों में पानी की किल्लत गहराने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर बनी हुई है, जहां पीने के पानी के लिए लोगों को काफी दूर जाना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ती गर्मी और बारिश की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
प्रशासन से राहत के उपाय करने की मांग उठने लगी है, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन