बिजली की आंख मचौली से परेशान लोग
बेतला के उपभोक्ता पिछले कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। लोग शिकायत कर रहे हैं कि अधिकारियों को बिल वसूली में तत्परता दिखाते हुए विद्युत आपूर्ति में भी रुचि दिखानी चाहिए।

बेतला, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से जारी बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्र के उपभोक्ता काफी चिंतित-परेशान हैं।इसबारे में लोगों का कहना है कि खासकर गर्मी के मौसम में बिजली की बेहद जरुरत होती है। पर विभाग के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती। इससे उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी बात नहीं है कि बिजली नहीं आती,घंटों इंतजार के बाद आती तो जरूर है पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद पुनः गायब हो जाती है। जिससे बिजली आने की खुशी तत्काल गम में बदल जाता है।
लोगों की शिकायत है कि विभागीय अधिकारी जिस कदर बिजली की बिल वसूली में वे तत्परता दिखाते हैं, उसी तरह यदि विद्युत आपूर्ति के प्रति भी थोड़ी दिलचस्पी दिखाते तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। वहीं आबाध गति से विद्युत सेवा बहाल होने पर लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती। इस संबंध में विद्युतकर्मी असलम अंसारी,धीरेंद्र कुमार,चंदन कुमार आदि ने कहा कि वर्षों पुराने जर्जर विद्युत तार होने के कारण विभिन्न जगहों में फॉल्ट आ जाता है। जिसे ठीक करने में समय लगता है। जिससे विद्युत आपूर्ति का बाधित होना लाजिमी है। वहीं विद्युतकर्मियों ने नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति की दिशा में विभागीय प्रयास जारी होने की बात बताई और बहुत जल्द क्षेत्र में विद्युत- सेवा बहाल होने की संभावना जताई।बहरहाल भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षेत्र के लोग जारी बिजली की आंख मिचौली से काफी परेशान हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन