बांका: जिला जज समेत कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी साइकिल से पहुंचे कोर्ट
बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका, निज संवाददाता। बढ़ते वैश्विक तनाव और संभावित फ्यूल

बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका, निज संवाददाता। बढ़ते वैश्विक तनाव और संभावित फ्यूल क्राइसिस को लेकर देशभर में ऊर्जा संरक्षण की चर्चा तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर बांका जिला न्यायालय में एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर अपने कार्यालय पहुंचे और आम लोगों को ईंधन बचत का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल संकट की आशंका बढ़ गई है।
ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने स्तर से ईंधन की बचत करे और देशहित में योगदान दे। उन्होंने कहा कि यदि भारत आज से ही स्वावलंबन की दिशा में ठोस कदम बढ़ाता है, तो भविष्य में किसी भी वैश्विक संकट का सामना मजबूती से कर सकेगा। साइकिल यात्रा के माध्यम से न्यायिक पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वस्थ जीवनशैली का भी संदेश दिया। प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ईंधन की खपत कम की जा सकती है। अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें, छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाएं तथा ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन