Iran Tensions Lead to Fuel Price Hike in Kishanganj Public Concern Rises किशनगंज : पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही किशनगंज के पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़ , Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज : पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही किशनगंज के पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट इरान में युद्ध जैसे हालात के बीच

Fri, 15 May 2026 04:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
किशनगंज : पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही किशनगंज के पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट इरान में युद्ध जैसे हालात के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका आखिरकार सच साबित हुई। गुरुवार रात से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद शुक्रवार को किशनगंज शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ वाहन चालकों में पेट्रोल पंप पहुंच रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया: अब पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर

नई दरें लागू होने के बाद

नए दर लागू होने के बाद अब जिले में पेट्रोल 110.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमत 96.34 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। जिसमें 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अचानक हुई इस वृद्धि ने आम लोगों के बजट पर सीधा असर डाला है।शुक्रवार सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालक पेट्रोल व डीजल भरवाने पहुंच रहे थे। देवघाट खगड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी कई लोग पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मी से पूछने पर बताया कि सुबह से ही नए रेट पर तेल की बिक्री शुरू कर दी गई है। हालांकि कीमत बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य पदार्थ महंगे होने की चिंता

वृद्धि के बाद लोग पहुंच रहे थे पेट्रोल पंप

पंप कर्मियों के अनुसार, लोगों में यह आशंका बनी हुई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इसी डर से कई लोग जरूरत से अधिक ईंधन खरीदते नजर आए। सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को अधिक भीड़ महसूस की गई।देवघाट खगड़ा के पास एक पेट्रोल पंप पड़ पेट्रोल लेने पहुंचे दो व्यक्तियों से अलग अलग पूछने पर बताया कि पहले ही महंगाई से लोग परेशान हैं और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के खर्च और बढ़ जाएंगे। खासकर छोटे व्यवसायियों, ऑटो चालकों और बाइक से रोजाना सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने कहा कि अगर इसी तरह लगातार कीमतें बढ़ती रहीं तो घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो जाएगा।

शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में थी एक जैसी स्थिति

शहर में करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप संचालित हैं और लगभग सभी जगहों पर करीब करीब यही स्थिति रही। कई पंपों पर सुबह और दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखी गई। लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।कीमतों में अचानक हुई वृद्धि ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल लोग आगे की स्थिति को लेकर असमंजस में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्द राहत देने की दिशा में कदम उठाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Petrol Diesel की कीमतों में होगा और इजाफा? एक्सपर्ट बोले 3 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।