Petrol Diesel की कीमतों में होगा और इजाफा? एक्सपर्ट बोले 3 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज हुई 3 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। लम्बे समय से इस बढ़ोतरी की उम्मीद हर कोई कर रहा था। एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी आने वाले समय में और बढ़ोतरी होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में युद्ध जारी रहा तब की स्थिति में पेट्रोल और डीजल के रेट घरेलू स्तर पर और बढ़ाए जा सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 15 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जाना चाहिए।
11 हफ्तों से नहीं बढ़ रहे थे दाम
युद्ध शुरू होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट्स में क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद भी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 11 हफ्तों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बढ़ाया था। लेकिन आज शुक्रवार को कीमतों को बढ़ाना ही पड़ा था।
90 से 190% तक गिरी कमाई
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की कमाई 90 से 190 प्रतिशत तक गिर गया। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी आज से पहले नहीं की थी।
इन शेयरों पर रखें नजर?
फरवरी में जब से युद्ध शुरू हुआ है उसके बाद से निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स अंडरपरफॉर्म कर रहा है। 14 मई तक के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान यह इंडेक्स 6.7 प्रतिशत गिरा था। वहीं, इसी पीरियड में निफ्टी50 5.90 प्रतिशत गिरा था।
HPCL के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत, बीपीसीएल के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत और आईओएसी के शेयरोों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों का भाव इस दौरान 8 प्रतिशत और 7 प्रतिशत बढ़ गया है।
सरकारी कंपनियों ने भले ही आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। लेकिन दो प्राइवेट कंपनियों ने पहले ही दाम बढ़ा दिए थे। हम बात कर रहे हैं नायरा एनर्जी और शेल इंडिया की। नायरा ने मार्च के महीने में जबकि शेल इंडिया ने अप्रैल के महीने में की कीमतों को बढ़ाया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार की जोखिमों के अधीन है किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन