Empowering Women BJP Discusses Nari Shakti Vandan Act 2023 in Jamui जमुईः नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जमुई में भाजपा महिला मोर्चा का संवाद , बताया ऐतिहासिक कदम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

जमुईः नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जमुई में भाजपा महिला मोर्चा का संवाद , बताया ऐतिहासिक कदम

भारतीय जनता पार्टी जमुई जिला महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस अधिनियम में महिलाओं के लिए लोकसभा और विधान सभाओं में एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान है। यह महिलाओं को नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका देने और विकास में योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा।

Fri, 17 April 2026 05:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
जमुईः नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जमुई में भाजपा महिला मोर्चा का संवाद , बताया ऐतिहासिक कदम

जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी जमुई जिला महिला मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। संवाद के दरम्यान महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा प्रभारी साधना सिंह ने कलमकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक युगांतरकारी पहल है। लोकसभा और राज्य के विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल उनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं बल्कि नीति निर्माण को अधिक समावेशी , संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय: डॉ. आरुषि निशंक

इस अधिनियम के लागू होने से महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं रहेंगी , बल्कि नीति निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। साधना सिंह ने कहा कि जब शासन-प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है , तब शिक्षा , स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल , स्वच्छता जैसे मुद्दे प्राथमिकता में आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल-दर्शना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति सम्मान का प्रतीक है : सुधीर सैनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।