Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBridge Collapse Disrupts Traffic Between Bhagalpur and Northeast India
भागलपुर : बरारी पुल घाट के मुहाने पर वाहनों का जमावड़ा
भागलपुर। विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के कारण तीन मई की आधी रात से आवागमन
Fri, 8 May 2026 11:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के कारण तीन मई की आधी रात से आवागमन बाधित है। इससे भागलपुर और कोसी, सीमांचल, नेपाल, नॉर्थ इस्ट के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। शुक्रवार को भी भागलपुर के बरारी पुलघाट और नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट के बीच नावों व जहाज की आवाजाही जारी रही। दोपहर तक हजारों लोगों ने गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लिया। इधर, बरारी पुलघाट के किनारे तक पहुंचने के लिए लोगों को जाम से समस्या हो रही है। पुल घाट के संकरे मुहाने पर ई रिक्शा और ऑटो का जमावड़ा लगा रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन