BJP Women s Conference in Lakhisarai Advocating for 33 Reservation लखीसराय: भाजपा युवा मोर्चा का जन आक्रोश, महिला सम्मेलन आयोजित, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

लखीसराय: भाजपा युवा मोर्चा का जन आक्रोश, महिला सम्मेलन आयोजित

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आरलाल कॉलेज परिसर

Wed, 22 April 2026 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
लखीसराय: भाजपा युवा मोर्चा का जन आक्रोश, महिला सम्मेलन आयोजित

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आरलाल कॉलेज परिसर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस द्वारा कथित विरोध के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और विरोध प्रदर्शन करना था। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्याएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष अभिषेक उर्फ सोनू चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर विपक्ष की नकारात्मक भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और केंद्र सरकार ने इस दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली पार्टी का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा पासवान ने भी महिलाओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुशवाहा, जिला महामंत्री पंकज महतो, विशाल, सुधीर, शंभू, सूरज, गौरव, संजय, रोहित, गोपी और विकास आनंद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में एकजुट रहने और जन जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फूंका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।