Women Protest for 33 Reservation in Parliament in Shrawasti भाजपा ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला, Shravasti Hindi News - Hindustan
More

भाजपा ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला

Shravasti News - श्रावस्ती के भिनगा में महिलाओं ने संसद में 33% आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध के खिलाफ नाराजगी जताई और राहुल गाँधी एवं अखिलेश यादव का पुतला जलाया। उन्होंने केंद्र सरकार के कदम का समर्थन किया और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Wed, 22 April 2026 04:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
भाजपा ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला

श्रावस्ती। संवाददाता श्रावस्ती के भिनगा में महिलाओं द्वारा संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी द्वारा इस आरक्षण का विरोध किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राहुल गाँधी और अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं के खिलाफ उग्र विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन किया।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है और वे इसके समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़ी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला

महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाती रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन-नारेबाजी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रैली में शामिल होने भेजी गईं शिक्षिकाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।